फरीदाबाद : जल संरक्षण है जरूरी : रविन्द्र मोहन

फरीदाबाद, 31 जुलाई। उपायुक्त कम जिला नेहरू युवा केन्द्र के चैयरमैन यशपाल की अध्यक्षता में जिला में जल शक्ति अभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है। अतिरिक्त उपायुक्त कम् जल शक्ति अभियान के नोडल अधिकारी और नेहरू युवा केन्द्र के एडवाइजर सतबीर मान कुशल मार्ग दर्शन में जिला में जल शक्ति अभियान का सही रुप से क्रियान्वयन किया जा रहा है।

  नेहरू युवा केन्द्र फरीदाबाद कार्यालय में जिला अधिकारी रविन्द्र मोहन की अध्यक्षता में जिला में जलशक्ति अभियान के बेहतर क्रियान्वयन के लिए युवा क्लबों,युवा संगठनों और युवा मण्डलों के पदाधिकारीयों व सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई।

 बैठक में जल शक्ति अभियान के तहत कैच द रैन कार्यक्रम पर जिला युवा अधिकारी रविन्द्र मोहन ने बताया कि जलशक्ति अभियान के तहत हमें अपने और अपनी पीढियों के भविष्य के लिए आज ही जल को संरक्षण करके कल के लिए बचाना होगा। जल संरक्षण जरूरी है, इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के लिए सरकार द्वारा जारी जल शक्ति अभियान के तहत यह जनजागरण की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार जल शक्ति अभियान की तहत होने वाली गतिविधियों में और तेजी लाकर आम जनता को जागरूक करके इसका भागीदार बनें। ताकि गिरते भूमि जल स्तर में सुधार किया जा सके और हमारे तथा आगे आने वाली पीढियों के बेहतर भविष्य के लिए जल संरक्षण किया जा सके। उन्होंने जल शक्ति  अभियान के तहत मुख्यत: पांच बिंदु हैं, जिन पर कार्य किया जा रहा है। जिनमें गांव व शहरी क्षेत्रों में तालाबों के जीर्णोद्वार, पौधारोपण, पुराने कुओं की सफाई व रख-रखाव, घरों में रैनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लिए जागरूक करना, घरों व रसोई के प्रतिदिन के पानी के लिए सोखता गड्ढे बनवाना शामिल हैं।

   इस अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम सभाओं में गांव में जल संरक्षण के लिए योजना तैयार करके उन्हें ग्राम स्तर पर क्रियान्वित जा रहा है। पंचायत स्तर पर अनेक कार्य हैं, जिनके द्वारा गांव में जल संरक्षण को बढावा दिया जा रहा है।  किसानों को जागरूक कर उन्हें कम पानी में उगने वाली फसलों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। किसानों को सरकार द्वारा जारी मेरा पानी मेरी विरासत स्कीम के तहत टपका सिंचाई प्रणाली अपनाने पर अधिक जोर दिया जा रहा है। जल शक्ति अभियान को जिला में सफल बनाने के लिए जल संरक्षण के लिए स्वयं भी जागरूक होकर अन्य सहयोगियों को भी जागरूक करें। जल संरक्षण करके मानव जीवन के लिए और पेड़ पौधे लगाकर सरकार द्वारा जारी शिकायतों के अनुसार जल शक्ति अभियान को बेहतर रूप दिया जा सकता है।

  गांवों और शहरी क्षेत्रों में  महिलाओं के साथ  जल शक्ति अभियान के तहत  आम लोगों में जागरूकता लाने के लिए प्रभात फेरी के माध्यम से आमजन को जल संरक्षण बारे जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जल शक्ति अभियान के तहत हमें जल का अधिक से अधिक मात्रा में संरक्षण करना है। बरसाती पानी के सदुपयोग के लिए बेहतर कार्य करें और इसको व्यर्थ नहीं जाने दें। जल का संरक्षण करना है, पेड़ पौधे लगाकर उन पौधों के लिए उपयोग में लाएं तथा पौधों का पूर्ण रूप से पालन पोषण करना भी जल संरक्षण अभियान का एक अभिन्न अंग है।

बैठक में बल्लभगढ़ क्षेत्र से आशा कुमारी, गीता भूपानी, परमार्थी,शिवानी सहित लगभग 15 युवा क्लबों और युवा संगठनों के युवक और युवतियां उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here