हेराल्ड पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वार्षिक उत्सव में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए
ग्रेटर फरीदाबाद के भूपानी स्थित हेराल्ड पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक उत्सव उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक, देशभक्ति और लोकनृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया और विद्यालय की उपलब्धियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
मुख्य अतिथि रूप सिंह नागर ने कहा कि केवल डिग्री नहीं, बल्कि नैतिक मूल्य और संस्कार ही सशक्त समाज का आधार हैं। उन्होंने विद्यालय की प्रशंसा करते हुए सीबीएसई मान्यता और विद्यालय विस्तार हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
चेयरमैन हरपाल सिंह यादव ने कहा कि लक्ष्य छात्रों को संस्कारित, आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनाना है। अतिथियों को सम्मानित किया गया और कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।