भाजपा छोड़ हितेश पाल्टा ने थामा आप का दामन

फरीदाबाद, 30 जनवरी : भाजपा छोड़ हितेश पाल्टा ने रविवार को आम आदमी पार्टी का दामन थामा। आप पार्टी जिलाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने हितेश पालता को टोपी एवं पटका पहनकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। हितेश पाल्टा भाजपा किसान मोर्चा में पदाधिकारी रहे हैं और भाजपा सरकार की नीतियों एवं अनदेखी के चलते उन्होंने रविवार को आम आदमी पार्टी का दामन थामा। इस मौके पर आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए हितेश पाल्टा ने कहा कि आज वो भारतीय जनता पार्टी को त्यागकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहा हूं। उन्होंने कहा कि बीते कुछ समय से पार्टी का बदला व्यवहार व जनता के प्रति नकारात्मक रवैये से मैं असहमत हूं। भाजपा द्वारा किसान भाईयों के विपक्ष में बनी नीतियों ने भी मुझे ये कदम उठाने पर मजबूर कर दिया है। आप पार्टी के शिक्षा व स्वास्थ्य के कार्यों से मैं काफी प्रभावित हूं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष धरमबीर भड़ाना ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुशील गुप्ता की नीतियों से आज हर कोई प्रभावित है। भाजपा सरकार से आज हर किसी का मोहभंग हो चुका है, पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी पराजय की तरफ जा रही है।  इस मौके पर विनोद भाटी, जिला संगठन मंत्री भीम यादव, जिला सचिव विनय यादव, साउथ जोन प्रवक्ता राहुल बैंसला, युथ जिला अध्यक्ष बृजेश नागर, साउथ जोन सचिव वीना वशिष्ठ, बाबा शिव नारायण दुबे, विनोद शर्मा, सुरेंद्र गुप्ता, नरेंद्र सरोहा, हंसराज दायमा, शुभांकित गुप्ता संदीप राव, डॉक्टर कृष्ण राकेश कुमार ,बड़खल विधानसभा मनीष भाटिया, कैलाश वैष्णव, संगठन मंत्री युवा सुमित यादव मिलन, शैलेन्द्र शर्मा, परमजीत कौर,  हैप्पी सिंह, जोगिंदर चंदेला, मोहित गुप्ता, सागर अग्रवाल, अभिषेक गोस्वामी, संजय कुमार जुनेजा, सागर दुआ, विनोद भड़ाना, श्यामबीर भड़ाना, विक्रम भड़ाना एवं देशराज भड़ाना आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here