महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गांव पियाला व अरवा में मनाया गया तीज महोत्सव

फरीदाबाद,  01 अगस्त। डीसी जितेन्द्र यादव के कुशल मार्गदर्शन में सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में आज जिला फरीदाबाद के गांव पियाला व अरवा में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तीज महोत्सव का त्यौहार मनाया गया। तीज महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में बल्लभगढ़ के बीडीपीओ अजीत सिंह ने शिरकत की जब जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर विधायक नयनपाल रावत की पत्नी ने की शिरकत।

महिला स्वयं सहायता समूह के जिला परियोजना अधिकारी शिवम तिवारी ने बताया कि तीज महोत्सव का आयोजन सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव के तहत  उपायुक्त जितेंद्र यादव के दिशा निर्देश पर मनाया गया है।  महिलाओं ने इस महोत्सव में तीज त्यौहार में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने तीज महोत्सव में व्यंजनों की स्टाले लगाई। तीज त्यौहार पर झूला झूलने आए मेहमानों और लोगों व्यंजनों का भी चखकर  भरपूर आनंद लिया।

आप को बता दें कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने तीज के त्यौहार पर हरियाली तीज के गीत गाकर हर्ष और उल्लास के साथ झूला झूले। तीज का त्योहार पर महिलाओं ने झूला झूलते वक्त सावन माह के गीत भी गाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here