कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने लोगों के दुःख सुख में हुए शामिल

बल्लभगढ़, 28 जनवरी। जन्म और मृत्यु विधाता के विधान की कड़वी सच्चाई है। जिसने जन्म लिया है,उसकी मृत्यु भी सुनिश्चित होती है। प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा आज रविवार को समाज में कई जगह लोगों के दुःख-सुख में शामिल होते हुए यह बात कही।

परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने गांव चंदावली में बल्लभगढ़ से पार्षद श्रीमति उर्मिला सैनी के देवर और श्री बुद्धा सैनी के छोटे भाई के निधन पर शोक व्यक्त किया। वहीं जैन कालोनी में श्री अनूप आढ़ती की माता जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया।

इसके उपरांत सेक्टर- 2 में श्री चेन सिंह की आकस्मिक मौत पर दुख प्रकट कर उनके परिवार जनों का ढाढस बढाया। परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने  गांव ककड़ी पुर में अपने पुराने साथी रहे श्री महावीर शर्मा के निधन शोक व्यक्त किया और परिजनों को सांत्वना देते हुए परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की  की सभी दिवंगत को अपने श्री चरणों में स्थान और शांति प्रदान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here