कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने किया आरएमसी गली निर्माण शुभारंभ:

बल्लभगढ़, 31 दिसम्बर। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने स्थानीय वार्ड नम्बर 39 में भीमसेन कालोनी में 4 गलियों के आरएमसी बनाने के कार्य  का  स्थानीय निवासियों के हाथों नारियल तुड़वा कर शुरू करवाया। उन्होंने कहा कि भीमसेन कालोनी की खराब गलियां जल्द बनकर तैयार होगी।

 परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा में नए वर्ष में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल बल्लभगढ़ लघु सचिवालय व महिला कॉलेज की नई इमारत को जनता को समर्पित करने जा रहे हैं।  इसके अलावा उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ से सोहना फ्लाईओवर को  चार लाइन करने के लिए प्रक्रिया जल्द पूरी हो जाएगी। जिसका शिलान्यास भी नव वर्ष में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे। मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि 30 जनवरी से पहले बल्लभगढ़ सेक्टर-3 में गुडगांव कैनाल पर बनाए गए 6 लाइन  पुल को जनता के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने इस मौके पर बल्लभगढ़ की जनता से आग्रह किया है कि बल्लभगढ़ शहर सड़क और सीवर की व्यवस्था होने से बहुत ही सुंदर बन चुका है। जिसकी सुंदरता को बनाए रखने के लिए सभी सरकार और प्रशासन का सहयोग करें।

परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने कहा बल्लबगढ में बहन बेटियों पर अत्याचार और गलत कार्य करने वालो  की जगह सिर्फ नीमका जेल में है।

इस अवसर पर परिवहन मंत्री ने विकास कार्यों को गिनवाते हुए कहा कि विकास का पहिया आगे भी नही रुकेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने विकास कार्यों के लिए धन की कमी नही छोड़ी है।

  इन  गलियों पर करीब साढ़े 9 लाख रुपये धनराशि की आएगी। इस मौके पर कालोनी के गणमान्य लोगों में टिपरचंद शर्मा, पार्षद हरप्रसाद गोड़,पारस जैन, ब्रीजलाल शर्मा,लखन बेनीवाल, गजेंद्र वैष्णव,योगेश शर्मा, महावीर सैनी, प्रभुदयाल, हरिचंद, राजेश गोड़, सुशील, डॉ मदन, भगत सिंह सैनी, धर्मेंद्र सैनी, हेतराम, सोनू ठुकराल,मास्टर तेजपाल,जगदीश,सहित भीमसेन कालोनी के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here