जम्मू :अभिजीत जसरोटिया को बीजेपी में बड़ी ज़िम्मेदारी, पॉलिसी रिसर्च दिया गया|

जम्मू, जनवरी 21 :
जम्मू कश्मीर में बीजेपी प्रवक्ता और युवा नेता, अभिजीत सिंह जसरोटिया को पार्टी ने बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी है| अब अभिजीत प्रवक्ता के साथ पॉलिसी रिसर्च भी देखेंगे  जानकारी के अनुसार पीएमओ में मंत्री, डॉ जितेंद्र सिंह के पास भी यही ज़िम्मेदारी हुआ करती थी|  उनके दिल्ली  जाने के बाद ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता के पास यह ज़िम्मेदारी थी| मगर जम्मू कश्मीर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की प्राथमिकता और संग परिवार की इस मसले को सुलझाने में रूचि के चलते पार्टी ने सबसे अहम् मने जाने वाली “पॉलिसी और रिसर्च” की ज़िम्मेदारी अभिजीत जसरोटिया को दी है | 
पॉलिसी और रिसर्च प्रभार के तहत 6 मुख्य बिंदु होंगे जिसमें :

1 : रिसर्च की जानकारी राज्य और केंद्र सरकारों को उपलब्ध करवाना 

2 : अलग राज्य सरकारों द्वारा बनायीं गयी पॉलिसी और उसमें अंतर को लेकर रिसर्च करना 

3 : पॉलिसी और स्कीम के असर पर मंथन करना

 4 : पार्टी की विचारधारा पर पॉलिसी डॉक्यूमेंट तैयार करना 

5 : पार्टी के इलेक्शन मैनिफेस्टो और वीज़न डॉक्यूमेंट तैयार करने की पॉलिसी बनाना 

6 : दुनिया की मुख्य राजनितिक पार्टियों की नीतियों की जानकारी रखना और गहन करना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here