फरीदाबाद : गांव पटियाली जिला कासगंज उत्तर प्रदेश की गुम हुई 17 वर्षीय लड़की को फरीदाबाद पुलिस ने सकुशल किया परिजनों के हवाले।

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस ने संजय कॉलोनी एरिया में मिली 17 वर्षीय लड़की जो कि अपना नाम पता बताने में असमर्थ थी, जिससे बीट अधिकारियों द्वारा प्यार से पूछताछ की गई व लड़की ने अपना पता गांव पटियाली जिला कासगंज उत्तर प्रदेश बताया फरीदाबाद पुलिस ने गुम हुई 17 वर्षीय लड़की को परिवार से मिलाकर सराहनीय कार्य किया है। आपको बताते चलें कि गस्त के दौरान पुलिस चौकी संजय कॉलोनी को एक 17 वर्षीय लड़की लावारिस हालत में संजय कॉलोनी एरिया में मिली।

लड़की को पुलिस टीम ने चौकी मे ले जाकर बैठाया और खाना उपलब्ध कराया। लड़की से घर का कोई फोन नम्बर मांगा जो लड़की बताने मे असर्थ थी। पुलिस टीम ने थाना कोतवाली पटियाली जिला कासगंज उत्तर प्रदेश में फोन से सम्पर्क किया गया। थाना कोतवाली पटियाली से लड़की के बारे में सूचना हासिल कि तो बताया कि इस का थाना कोतवाली जिला कासगंज में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज है।

थाना कोतवाली उत्तर प्रदेश से लड़की के घर वालो का फोन नम्बर लेकर सम्पर्क किया गया। पुलिस टीम ने फोन के द्वारा लड़की के माता पिता से सम्पर्क कर बताया कि उनकी लड़की मिल चुकी है तो पूरा परिवार खुशी से झूम उठा।

17 वर्षीय लड़की का लीगल एड द्वारा बयान अंकित करवाया गया, चिकित्सा परीक्षण करवाया गया, और वन स्टॉप सेंटर में रखा गया और सूचना मिलने के बाद गुमशुदा लड़की का परिवार एवं संबंधित थाना की पुलिस उत्तर प्रदेश से फरीदाबाद पहुंचे और संजय कॉलोनी चौकी से सम्पर्क कर लड़की को अपने साथ लेकर उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुए।

गुमशुदा लड़की के परिवार ने फरीदाबाद पुलिस को बताया कि परिवार में दुख का पहाड़ टूट चुका था। उनकी लड़की को ढूंढने के लिए घर परिवार, रिश्तेदार चारों तरफ संपर्क कर रहे थे लेकिन कुछ पता नहीं चला। 17 वर्षीय लड़की के परिवार ने पुलिस का आभार जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here