फरीदाबाद द्वारा बल्लभगढ़ स्थित ऑर टू एफ मार्शल एकेडमी में जिला स्तरीय ग्रैपलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

फरीदाबाद : 8 मई : ग्रेपलिंग एसोसिएशन फरीदाबाद द्वारा बल्लभगढ़ स्थित ऑर टू एफ मार्शल एकेडमी में जिला स्तरीय ग्रैपलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एकेडमी के जनरल सेक्रेटरी दुष्यंत सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया जिसमें वेदांशी,परीषा, वर्धन, कृष कामती, सार्थक, सात्विक मिश्रा, सौर्या, कृष,पर्व सैनी, धु्रव, कृष सिंह, कनक मंडल, पिंकी, पूजा, अभिषेक, देवेंद्र शामिल है। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर चयनित खिलाडी 13 व 14 मई को रोहतक में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगें। स्टेट लेवल पर विजेता खिलाड़ियों को नेशनल स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा। उन्होंने खिलाडियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए खिलाड़ियों को ग्रेपलिंग की तकनीक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्रेपलिंग खेल में सफल होने की काफी संभावनाएं है। ग्रेपलिंग खेल को आगे बढ़ाने के लिए नई प्रतिभाओं को तराशने का कार्य किया जा रहा है। खिलाड़ियों का चयन कर उनके प्रदर्शन के आधार पर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा। इस अवसर पर ऑर टू एफ मॉर्शल एकेडमी के प्रेजिडेंट दिवाकर सैनी ने कहा कि खिलाडियों को हमेशा खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेलों में भाग लेकर हम देश का नाम रोशन कर सकते है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here