फरीदाबाद (बल्लभगढ़) : नालंदा विद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा

फरीदाबाद (बल्लभगढ़), 8 अगस्त। श्री ब्राह्मण सभा सेक्टर-7  द्वारा संचालित नालंदा विद्यालय सेक्टर 7 डी फरीदाबाद का स्थापना दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर हरियाणा के माननीय परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। संस्था के चेयरमैन वीके शर्मा ने मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का बुक्का और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।  परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने स्कूल के समस्त स्टाफ व संस्था के पदाधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने संस्था से जुड़े हुए पुराने व नए सदस्यों को ब्राह्मण उपाधि से सम्मानित किया। कार्यक्रम में संस्था के प्रबंधक पीके शारदा ,आर पी कौशिक, सचिव जी.आर. शर्मा, प्रधानाचार्य आर.आर. मिश्रा ने आए हुए मुख्य अतिथि एवं गणमान्य लोगों का स्वागत किया। परिवहन मंत्री मूलचन्द  शर्मा ने मंच से संस्था के सदस्यगण व स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को बधाई दी, उन्होंने कहा कि श्री ब्राह्मण सभा सेक्टर 7 द्वारा चल रहे नालंदा उच्च विद्यालय के बच्चे आज देश-विदेश में अपना और ब्राह्मण सभा का नाम देश भर में रोशन कर रहे हैं। जोकि बहुत ही सराहनीय कार्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here