फरीदाबाद में शुक्रवार को कोविड-19 के 79 पॉजिटिव मामले आए

फरीदाबाद, 06 मई। उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि जिला में आज शुक्रवार को कोरोना वायरस के 79 मामले पॉजिटिव आए हैं। जबकि अच्छी बात यह है की 152 लोगों को ठीक होने पर घर भेज दिया गया है। वहीं जिला में कोरोना का रिकवरी रेट भी 98.96 प्रतिशत पर पहुंच गया है।

    उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव के 9 केस अस्पताल में भर्ती है। जबकि होम आइसोलेशन पर जिला में 588 लोगों को रखा गया है तथा एक्टिव केसों की संख्या 597 है। जबकि कई लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिला में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिला में आज 1853 लोगों के टेस्ट किए गए। जबकि जिला फरीदाबाद में 1589269 लोगों द्वारा अब तक टेस्ट करवाया गया। इनमें से 128648 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि 1458492 लोग नेगेटिव मिले। अब तक जिला में 1762 लोगों के रिजल्ट आने बाकी है। जिला में सैंपल पॉजिटिव रेट 8.09 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 98.96 प्रतिशत है। जिला में एक्टिव केस रेट 0.46 प्रतिशत है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण भी जोर शोर से किया जा रहा है। कोरोना रोधी वैक्सीन लगातार लगाई जा रही है।

    उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने फरीदाबाद जिला वासियों से अपील की है कि वे अब भी निरन्तर कोरोना को मात देने के लिए सावधानी लगातार बरतते रहें और कोशिश करें। कोरोना के बारे में कोई भी जानकारी लेनी हो तो स्वास्थ्य विभाग के कोविड हेल्पलाइन नंबर 0129-2415623 और 8882916056 डायल करें। इसके अलावा, जिला प्रशासन के कोविड हेल्पलाइन नंबर 0129-2221000 पर भी संपर्क कर सकते हैं। सरकार द्वारा जारी की गई।

    कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डॉ. राम भक्त ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार फरीदाबाद जिला में 1743637 लोगों को अब तक सर्विलांस पर रखा गया है। जिन्होंने 28 दिनों का सर्विलांस पूरा कर लिया है उनकी संख्या 1737679 हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here