फरीदाबाद : 6 वर्षीय नाबालिक के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को महिला थाना सैन्ट्रल की टीम ने गिरफ्तार कर, भेजा जेल

फरीदाबाद: डीसीपी मुख्यालय श्री नीतीश अग्रवाल द्वारा जघन्य मामलों में अपराधियों की धरपकड़ के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए महिला थाना सैन्ट्रल प्रभारी इंस्पेक्टर गीता की टीम ने पोक्सो एक्ट के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम जितेन्द्र है जो स्थाई रूप से उत्तर प्रदेश के शहजानपुर जिले के गांव इकरी का रहने वाला है। अस्थाई रूप से फरीदाबाद के गांव कांबरा का रहने वाला है। दिनांक 28 अप्रैल 2022 को आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत महिला पुलिस थाना सैंट्रल में मुकदमा दर्ज किया गया था।

लड़की के परिजनों से प्राप्त सूचना से पता चला कि आरोपी फरीदाबाद में किसी कंपनी में काम करता है। आरोपी की उम्र करीब 44/45 साल हैं। आरोपी को पुलिस टीम ने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर कंपनी से ही गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित नाबालिक लड़की के पड़ोस में ही रहता था। जिसने लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। नाबालिग लड़की ने वारदात के बारे में घर वालों को घर आने के बाद बताया। लड़की के परिजनों ने महिला थाना में वारदात के बारे में महिला थाने में सूचना दी जिस पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उप निरीक्षक राजकुमारी के नेतृत्व में आरोपी को रेड कर फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मामले की पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here