हर घर तिरंगा’ जन जागरण जिला प्रशासनिक अधिकारी आगामी 04 अगस्त को फरीदाबाद में विभिन्न स्थानों पर करेंगे लोगों को प्रेरित : डीसी जितेन्द्र यादव

फरीदाबाद, 27 जुलाई।  डीसी जितेन्द्र यादव ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर जिला प्रशासनिक अधिकारी आगामी 04 अगस्त को साइकिल यात्रा करके फरीदाबाद में विभिन्न स्थानों पर लोगों को प्रेरित करके जागरूकता अभियान चलाएगा। देश शान हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर घर तथा इमारत पर 13 से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। फरीदाबाद में सात लाख घरों और एक लाख अन्य सभी प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लहरायेगा।

डीसी जितेन्द्र यादव ने यह जानकारी आज बुधवार को लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में अधिकारियों के साथ हर घर तिरंगा कार्यक्रम के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों के साथ मंत्रणा करते हुए दी। उन्होंने बताया कि यह जन जागरण साइकिल यात्रा आगामी 04 अगस्त को दोपहर बाद 03:00 सेक्टर-12 से शुरू की जाएगी। जो कि फरीदाबाद के विभिन्न स्थानों से गुजर कर लोगों को हर घर तिरंगा लगाने के लिए भागीदार बनाने के लिए आमजन को प्रेरित करेगी।

बैठक में एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल सहित अन्य अधिकारी गण ने भाग लिया।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here