क्राइम ब्रांच DLF ने जीवन नगर गौच्छी हत्या के आरोपी को दबोचा
फरीदाबाद पुलिस ने अपराधों पर शिकंजा कसते हुए जीवन नगर गौच्छी में हुई हत्या के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। 23/24 दिसंबर की रात हुई इस वारदात में वांछित आरोपी शंभू यादव (35) को क्राइम ब्रांच DLF ने बल्लभगढ़ इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर अपने ही मकान में रहने वाले विकास की हत्या करने का आरोप है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि पत्नी पर अवैध संबंधों के शक के चलते शंभू ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।