उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने मंडकोला में जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए।
पलवल जिले के मंडकोला तथा आसपास के गांवों में जलभराव की समस्या का जायज़ा लेने के लिए उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी परेशानियों को सुना और भरोसा दिलाया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को नालों की सफाई, जल निकासी में तेजी, पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता और कीटनाशक छिड़काव जैसे कार्य तुरंत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा आपात स्थिति में प्रशासन से तुरंत संपर्क करने की अपील भी की।