उपायुक्त सुशील सारवान ने मेडिएशन फॉर द नेशन अभियान पर अधिकारियों संग बैठक की
सोनीपत में वैकल्पिक विवाद निवारण प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए “मेडिएशन फॉर द नेशन” अभियान के अंतर्गत उपायुक्त सुशील सारवान ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मध्यस्थता की उपयोगिता, त्वरित न्याय और न्यायालयों के भार को कम करने पर विशेष जोर दिया गया।
उपायुक्त ने सभी थाना अध्यक्षों से कहा कि पारिवारिक एवं आपसी छोटे-मोटे झगड़ों को जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के माध्यम से मध्यस्थता केंद्र भेजकर सुलझाया जाए। जिले के महलाना गांव में पहला मध्यस्थता केंद्र स्थापित किया गया है, जहां समझौते के माध्यम से विवाद निपटाए जाएंगे।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रचेता सिंह ने बताया कि बीडीपीओ के सहयोग से ग्रामीणों को सामुदायिक मध्यस्थता केंद्रों के बारे में जागरूक किया जाएगा। इससे समय, धन एवं ऊर्जा की बचत होगी तथा सामाजिक सौहार्द मजबूत होगा। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन 0130-2220057 पर संपर्क किया जा सकता है।