दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरित
पलवल में जिला रेडक्रॉस सोसायटी की पहल से दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिक अब और अधिक आत्मनिर्भर बनेंगे। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ के निर्देश पर आयोजित “अक्षमता से क्षमता की ओर” मुहिम के तहत शुक्रवार को 29 जरूरतमंदों को सहायक उपकरण वितरित किए गए।
इसमें तीन लाभार्थियों को बैटरी चालित ट्राईसाइकिल, पांच को व्हीलचेयर और बाकी को उनकी आवश्यकतानुसार अन्य उपकरण प्रदान किए गए। अतिरिक्त उपायुक्त सुभीता ढाका और सचिव महेश गुप्ता ने सभी लाभार्थियों को योजना के प्रचार में सहयोग देने का आह्वान किया।
पिछले महीने 100 से अधिक लाभार्थियों को उपकरण मिल चुके हैं। साथ ही, सामाजिक संस्थाओं और दानी सज्जनों से सर्दियों में जरूरतमंदों के लिए कंबल, जुराबें और गर्म वस्त्र दान करने की अपील की गई।