सिविल अस्पताल पलवल में नि:शुल्क भोजन सेवा की शुरुआत करते मंत्री और गणमान्य अतिथि। Alt Text:
पलवल जिले में सामाजिक सेवा की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए सिविल अस्पताल परिसर में ‘बाबा महाकाल की रसोई’ की शुरुआत की गई। इस सेवा केंद्र का उद्घाटन शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने की। यह रसोई के.आर.सी. फाउंडेशन और बाबा महाकाल की रसोई सेवा ट्रस्ट के सहयोग से स्थापित की गई है।
मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था करना मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल परिसर में इस रसोई के शुरू होने से मरीजों और उनके परिजनों को राहत मिलेगी। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने इसे करुणा और सेवा भावना से जुड़ी प्रेरणादायी पहल बताया और युवाओं से सामाजिक कार्यों में आगे आने का आह्वान किया।
रसोई के माध्यम से मरीजों को सुबह-शाम नि:शुल्क भोजन तथा जरूरतमंदों को मात्र 10 रुपये में पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाएगा।