डीआईपीआरओ चालक हरकेश 99,500 रुपए लौटाते हुए
डीआईपीआरओ चालक हरकेश 99,500 रुपए लौटाते हुए
पलवल में ईमानदारी की एक अनमोल मिसाल देखने को मिली। डीआईपीआरओ कार्यालय के चालक हरकेश को जिला सचिवालय की पार्किंग में 99,500 रुपए मिले। हरकेश ने तुरंत जिला प्रशासन और पुलिस को सूचना दी और वास्तविक मालिक कपिल मंगला को राशि लौटा दी। उनके नेक कदम की विभाग और स्थानीय लोगों ने प्रशंसा की।