Skip to content
February 25, 2026
  • Facebook
  • Instagaram
  • Youtube
  • Twitter
  • What’s app

Latest News

.

Primary Menu
  • India
    • DELHI
    • Haryana
    • Jammu and Kashmir
  • World
  • Health
  • Politics
  • Crime
  • Business
  • Sports
  • Lifestyle
  • Technology
  • Education
  • NEW DELHI
  • Faridabad
  • Palwal
  • Sonipat
  • Home
  • Haryana
  • News Update
  • पीसी-पीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक में अल्ट्रासाउंड केंद्रों की गहन समीक्षा
  • Haryana
  • Health
  • India
  • News Update
  • Palwal

पीसी-पीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक में अल्ट्रासाउंड केंद्रों की गहन समीक्षा

पीसी-पीएनडीटी बैठक में अल्ट्रासाउंड केंद्रों की समीक्षा
IST Digital Team January 16, 2026 1 minute read
पलवल पीसी-पीएनडीटी बैठक में अधिकारी और डॉक्टर

पलवल में आयोजित पीसी-पीएनडीटी समिति की बैठक

Spread the love
       

पलवल में जिला सलाहकार समिति (पीसी-पीएनडीटी) की महत्वपूर्ण बैठक सिविल सर्जन कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें जिले में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों एवं अस्पतालों से जुड़े मामलों पर विस्तार से विचार किया गया। बैठक की अध्यक्षता सिविल सर्जन एवं डिस्ट्रिक्ट एप्रोप्रियेट अथॉरिटी पलवल की चेयरपर्सन डॉ. सतिंदर वशिष्ठ ने की, जबकि नोडल अधिकारी डॉ. पंकज कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ चिकित्सकों, विशेषज्ञों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उप सिविल सर्जन डॉ. संजय, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ललित कौशिक, माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ. सरफराज, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वासुदेव, एडीए पलवल ब्रिज मोहन सहित एनजीओ से सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. पिंकी एवं पलवल डोनर क्लब की अल्पना मित्तल ने अपने विचार साझा किए।

बैठक के दौरान जिले के विभिन्न अल्ट्रासाउंड केंद्रों से संबंधित पंजीकरण, नवीनीकरण और चिकित्सकों के नाम जोड़ने जैसे प्रस्तावों पर चर्चा की गई। अपेक्स हॉस्पिटल प्रकाश विहार अलावलपुर चौक द्वारा प्रस्तुत पीएनडीटी पंजीकरण नवीनीकरण आवेदन की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। इसके अलावा तुला हॉस्पिटल, न्यू मेवात अल्ट्रासाउंड सेंटर, जय डायग्नोस्टिक सेंटर तथा गोल्डन हॉस्पिटल से जुड़े मामलों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

सिविल सर्जन डॉ. सतिंदर वशिष्ठ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पीसी-पीएनडीटी अधिनियम के तहत लिंग चयन या किसी भी प्रकार की अनियमितता को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बैठक का उद्देश्य जिले में पारदर्शी, जिम्मेदार और कानूनसम्मत स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देना रहा।

About the Author

IST Digital Team

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: संस्कृत और वैदिक परंपरा में निहित है भारतीय सभ्यता की आत्मा : गौरव गौतम
Next: पलवल में 10वां आर्म्ड फोर्सेस वेटरन्स डे, भूतपूर्व सैनिकों को किया गया सम्मानित

Related Stories

मुख्यमंत्री खेत-खलिहान योजना में खेतों तक पक्का किया गया गौहर मार्ग
  • Haryana
  • News Update

ग्रामीण ढांचे को मजबूती देगी मुख्यमंत्री खेत-खलिहान योजना

IST Digital Team February 25, 2026
सोनीपत नगर निगम मतदाता सूची 2026 पर अधिकारियों की समीक्षा बैठक
  • Haryana
  • Sonipat

सोनीपत नगर निगम मतदाता सूची 2026: 28 फरवरी को प्रारूप जारी

IST Digital Team February 24, 2026
उपायुक्त द्वारा सोनीपत जाम व नशा मुक्त अभियान पर अधिकारियों के साथ बैठक
  • Haryana
  • Sonipat

सोनीपत जाम व नशा मुक्त अभियान पर प्रशासन सक्रिय

IST Digital Team February 24, 2026

Recent Posts

  • फरीदाबाद मशीन पार्ट्स चोरी मामला: दो आरोपी गिरफ्तार
  • युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर घमासान
  • महिला पुलिस थाना NIT में वर्षा जल संचयन मॉडल
  • हरियाणा बोर्ड परीक्षा नकल-रहित संचालन पर सरकार सख्त
  • फरीदाबाद में 421 ग्राम गांजा बरामद, क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 ने आरोपी को किया गिरफ्तार

About indiastatestimes

India States Times channel launched to be among you people. The channel is a platform built to question the country's big issue by covering politics. We are here to make the voice of the masses to reach the corners of the country. We welcome you to your own India States Times channel. What's app @ 7011879612 For News , Adv , Blog please inbox@ indiastatestimes@gmail.com

You may have missed

WhatsApp Image 2026-02-25 at 5.01.25 PM
  • Crime
  • Faridabad

फरीदाबाद मशीन पार्ट्स चोरी मामला: दो आरोपी गिरफ्तार

IST Digital Team February 25, 2026
LG-1
  • DELHI
  • Politics

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर घमासान

IST Digital Team February 25, 2026
WhatsApp Image 2026-02-25 at 3.58.10 PM
  • Faridabad

महिला पुलिस थाना NIT में वर्षा जल संचयन मॉडल

IST Digital Team February 25, 2026
Screenshot 2026-02-25 144247
  • Education

हरियाणा बोर्ड परीक्षा नकल-रहित संचालन पर सरकार सख्त

IST Digital Team February 25, 2026
  • About us
  • Blog
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Contact Details
Editor in Chief: Pankaj Gupta
Published from Haryana.
Phone: +91 9797311904
Email: indiastatestimes@gmail.com
Corporate Address: Unit no. 219, Tower 5, RPS 12th Avenue, Delhi-Mathura Road, Sector 27C, Faridabad-121003, Haryana

Follow us on
Twitter
Facebook
Instagram
YouTube
WhatsApp

  • India
  • World
  • Health
  • Politics
  • Crime
  • Business
  • Sports
  • Lifestyle
  • Technology
  • Education
  • Facebook
  • Instagaram
  • Youtube
  • Twitter
  • What’s app
India States Times | MoreNews by AF themes.