Skip to content
March 19, 2026
  • Facebook
  • Instagaram
  • Youtube
  • Twitter
  • What’s app

Latest News

.

Primary Menu
  • India
    • DELHI
    • Haryana
    • Jammu and Kashmir
  • World
  • Health
  • Politics
  • Crime
  • Business
  • Sports
  • Lifestyle
  • Technology
  • Education
  • NEW DELHI
  • Faridabad
  • Palwal
  • Sonipat
  • Home
  • Haryana
  • News Update
  • माघ मेला आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का जीवंत संगम : गौरव गौतम
  • Haryana
  • India
  • News Update
  • Palwal

माघ मेला आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का जीवंत संगम : गौरव गौतम

पलवल से प्रयागराज माघ मेला स्पेशल बस सेवा शुरू
Pankaj Gupta January 14, 2026
पलवल से प्रयागराज माघ मेला के लिए रवाना होती स्पेशल बस

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने दिखाई माघ मेला बस को हरी झंडी

पलवल, 13 जनवरी। हरियाणा सरकार के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रयागराज में आयोजित होने वाले माघ मेले को श्रद्धा, आस्था और सामाजिक समरसता का अनुपम प्रतीक बताते हुए पलवल से प्रयागराज के लिए विशेष बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पहल श्रद्धालुओं की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे आमजन को सीधे प्रयागराज पहुंचने में सुविधा मिलेगी।

मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि माघ मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत का जीवंत उदाहरण है। संगम में स्नान करने से श्रद्धालुओं को आत्मिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक संतुलन की अनुभूति होती है। उन्होंने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में माघ मेला में भाग लेने और पवित्र स्नान का लाभ उठाने का आह्वान किया।

उन्होंने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा माघ मेला क्षेत्र में सुरक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं, यातायात और ठहराव की बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। युवाओं को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।

हरियाणा राज्य परिवहन पलवल के महाप्रबंधक जितेंद्र सिंह यादव ने जानकारी दी कि यह विशेष बस सेवा प्रतिदिन सुबह 8 बजे पलवल बस स्टैंड से रवाना होगी और लगभग 645 किलोमीटर की यात्रा तय कर रात्रि 8 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। यात्रा का किराया 900 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है। वापसी में बस सायं 5 बजे प्रयागराज से चलकर सुबह 5 बजे पलवल पहुंचेगी।

About the Author

Pankaj Gupta

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: डेढ़ साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की बड़ी सफलता
Next: देशी नस्ल की गायों के संरक्षण से समृद्ध होगा समाज: डॉ. अरविंद शर्मा

Related Stories

DSC_7331-1024x498.jpg
  • Haryana
  • Palwal

पलवल जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, 1 मई से हाउस लिस्टिंग

Pankaj Gupta March 18, 2026
Add a little bit of body text (7)
  • Haryana
  • News Update

हरियाणा साइबर क्राइम में कमी: 2025 में 17% गिरावट

Pankaj Gupta March 17, 2026
22 (10)
  • News Update

सोनीपत मारुति सुजुकी प्लांट बैठक: तैयारियों को मिली गति

Pankaj Gupta March 17, 2026

Recent Posts

  • कांग्रेस नेशनल टैलेंट हंट दिल्ली लॉन्च, 15 अप्रैल तक आवेदन
  • पलवल जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, 1 मई से हाउस लिस्टिंग
  • हरियाणा ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी: पानीपत में मेगा प्रोजेक्ट
  • Big Relief! Sonam Wangchuk Release After 6 Months of NSA Detention
  • फरीदाबाद में सट्टा खाई पर कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

About indiastatestimes

India States Times channel launched to be among you people. The channel is a platform built to question the country's big issue by covering politics. We are here to make the voice of the masses to reach the corners of the country. We welcome you to your own India States Times channel. What's app @ 7011879612 For News , Adv , Blog please inbox@ indiastatestimes@gmail.com

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-17 at 3.10.59 PM (1)
  • DELHI
  • Politics

कांग्रेस नेशनल टैलेंट हंट दिल्ली लॉन्च, 15 अप्रैल तक आवेदन

Pankaj Gupta March 18, 2026
DSC_7331-1024x498.jpg
  • Haryana
  • Palwal

पलवल जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, 1 मई से हाउस लिस्टिंग

Pankaj Gupta March 18, 2026
WhatsApp Image 2026-03-18 at 10.35.22 AM
  • Business
  • Sonipat

हरियाणा ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी: पानीपत में मेगा प्रोजेक्ट

Pankaj Gupta March 18, 2026
Gemini_Generated_Image_f1ktgcf1ktgcf1kt (2)
  • Politics

Big Relief! Sonam Wangchuk Release After 6 Months of NSA Detention

Pankaj Gupta March 18, 2026
  • About us
  • Blog
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Contact Details
Editor in Chief: Pankaj Gupta
Published from Haryana.
Phone: +91 9797311904
Email: indiastatestimes@gmail.com
Corporate Address: Unit no. 219, Tower 5, RPS 12th Avenue, Delhi-Mathura Road, Sector 27C, Faridabad-121003, Haryana

Follow us on
Twitter
Facebook
Instagram
YouTube
WhatsApp

  • India
  • World
  • Health
  • Politics
  • Crime
  • Business
  • Sports
  • Lifestyle
  • Technology
  • Education
  • Facebook
  • Instagaram
  • Youtube
  • Twitter
  • What’s app
India States Times | MoreNews by AF themes.