Home Tags #कांग्रेस

Tag: #कांग्रेस

रामलीला मैदान की रैली में कांग्रेस पार्टी के पांच न्याय हिस्सेदारी...

नई दिल्ली, 29 मार्च, 2024- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली ने 31 मार्च की रामलीला मैदान की लोकतंत्र बचाओ रैली की तैयारियों का अवलोकन करते कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद रामलीला मैदान की महारैली में 31 मार्च को करेगी, जिसमें कांग्रेस पार्टी के पांच न्याय हिस्सेदारी न्याय, युवा न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय, किसान न्याय के संबधित 25 न्याय की माँगो को प्रमुखता उठाया जाएगा।  रैली की तैयारियों के लिए प्रदेश कार्यालय में सैंकड़ो कार्यकर्ता झंडे, टोपिया, पटके कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बांटने के लिए तैयार कर रहे है।

भाजपा सांसदों ने दिल्ली की झुग्गी झोपड़ी और मलीन बस्तियों में...

नई दिल्ली, 28 मार्च, 2024 - दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की गतिविधियों के बारे में लोगों तक सच्ची जानकारी पहुचाने में सोशल मीडिया भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह वालियंटर आगामी लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भाजपा की झूठी कहानियों की सच्चाई को सोशल मीडिया पर कांग्रेस की विचारधारा के अनुरुप प्रचारित करेगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया टीम रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली के प्रचार हर प्लेटफार्म करेगा। प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविन्दर लवली ने इंडिया गठबंधन की रामलीला मैदान में 31 मार्च, 2024 को होने वाली महा रैली के लिए हुई सोशल मीडिया कमेटी की बैठक में कहा ।

भाजपा शासन में सबसे ज्यादा महिलाओं पर अत्याचार हुए, अब फिर से...

कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि 31 मार्च 2024 को रामलीला मैदान में होने वाली विशाल लोकतंत्र बचाओ रैली को कांग्रेस और इंडिया अलायंस पार्टियों के शीर्ष नेता संबोधित करेंगे। ज्ञातव्य है कि लोकसभा चुनावों से पूर्व इंडिया एलायंस के साथी पार्टी के विपक्षी नेताओं को दबाने और परेशान करने के लिए भाजपा सरकार ईडी (प्रवर्तन निदेशालय), सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) और आयकर अधिकारियों जैसी संवैधानिक एजेंसियों का दुरुपयोग करने और उन्हें कमजोर करने का प्रयास कर रही जिसके खिलाफ हम दृढ़ संकल्प के साथ लड़ाई लड़ रहे है। आज प्रदेश कार्यालय, राजीव भवन में आयोजित बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए श्री लवली ने कहा कि भाजपा सरकार संवैधानिक एजेंसियों का अस्तित्व खत्म कर रही है ।

गौ सेवा करने से सफल हो जाता है जीवन, गौ हत्या...

फरीदाबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस के आवेदक मनधीर सिंह मान पलवल के चंदहट गांव के रागनी कंपटीशन में पहुंचे , जहां पर गांव वालों ने माला पहनकर अथवा शॉल उढ़ाकर आदर सत्कार किया, इस मौके पर मनधीर सिंह मान ने  15000 की योगदान राशि भेट स्वरुप गौशाला को दी और महाराज जी से आशीर्वाद लिया . मान ने सभी सरदारी का दिल से धन्यवाद किया और कहा कि जो गौ माता के लिए आस्था रखते हुए जो प्रेम की जोत जलाई है उसका दिल से आभार व्यक्त करता हूँ ।  उन्होंने रागनी का आनंद लिया और कलाकारों को प्रोत्साहित किया ।

भाजपा सरकार जहां घर वहीं मकान बनाने का वायदा कर लगातार...

नई दिल्ली, 1 मार्च, 2024 - दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ताओं की एक बैठक में बोलते हुए कहा कि खजूरी खास में डीडीए द्वारा लोगों के घरों को बिना नोटिस दिए ढहाना भाजपा सरकार की अमानवीय कार्यवाही है, कांग्रेस पार्टी इन बेसहारा लोगों के साथ खड़ी है और केन्द्र सरकार के खिलाफ इनको न्याय दिलाने के लिए इनके साथ लड़ाई लड़ेगी। यह परिवार खजूरी खास में 11-12 सालों से यहां रह रहे थे। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि रैट माइनर वकील हसन जिसने उत्तरकाशी में दर्जनों लोगों की जान बचाई थी उसे सम्मान देने की जगह केन्द्र सरकार के डीडीए विभाग द्वारा उनके मकान को तोड़ दिया।

मनधीर सिंह मान ने कहा,,सत्ता में आते ही किसानों के लिए...

देशभर में एक बार फिर किसानों के विरोध प्रदर्शन करने के बाद उनके द्वारा की जा रही मांगों का जिन्न  एक बार फिर बाहर निकल आया है। जिसको लेकर अलग-अलग राजनीतिक दल अलग-अलग तरीके से अपनी-अपनी प्रतिक्रिया निकाल कर सामने रखना रहे हैं. एक और केंद्र में विपक्षी पार्टी के लोगों ने सत्ताधारी दल के विरुद्ध जमकर हमला बोला है. वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार किसानों से वार्ता कर समाधान का हल निकालने की बातें कर रही है।

भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री...

नई दिल्ली, 7 सितम्बर, 2023- श्री राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली के नेतृत्व में आज दिल्ली के सभी 14 जिलों में भारत जोड़ो पदयात्रा, रैलियां व कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभी जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा सायं 5-6 बजे के बीच में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के अलावा धार्मिक व सामाजिक संगठनों के लोग व दिल्ली की आम जनता ने भी शिरकत की।

राजीव जी के प्रधानमंत्रित्व काल में असंख्य देशवासियों को रोजगार के...

नई दिल्ली, 20 अगस्त, 2023 - दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी के 79वें जन्म दिवस पर आज प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में राजीव जी की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। चौ0 अनिल कुमार ने आज प्रातः राजीव जी की समाधि वीर भूमि पर प्रार्थना करने के बाद राजीव भवन में कांग्रेस नेताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ राजीव गांधी जी को याद किया। 

केजरीवाल सरकार अगर दिल्ली में जल आपूर्ति के पर्याप्त समाधान नही...

नई दिल्ली, 22 मई, 2023 - दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि दिल्ली की अरविन्द केजरीवाल सरकार 9 वर्षों में दिल्ली में हर घर नल से स्वच्छ जल देने के अपने वायदे को निभाने में पूरी तरह विफल हो गई है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण गर्मी में पानी की मांग भी बढ़ने से दिल्ली आपातकाल की स्थिति बन गई है परंतु दिल्ली सरकार ने अभी तक 300-400 एमजीडी पानी की कमी की पूर्ति के लिए कोई समाधान नही निकाला है जिसके कारण आधी दिल्ली पीने का पानी न मिलने के कारण प्रतिमाह 2-3 हजार रुपये खरीदने के लिए मजबूर है। केजरीवाल दिल्ली की जनता को मुफ्त पानी देने के नाम पर गंदा पानी देकर लोगों के घरों में मुफ्त बीमारी पहुॅचा रहे है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केजरीवाल सरकार अगर जल्द दिल्ली में जलापूर्ति के लिए कोई समाधान नही निकालेगी तो कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक वार्ड में केजरीवाल सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे क्योंकि दिल्ली की जनता को पीने का पानी न मिलने पर जवाबदेही मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की है।

दिल्ली सरकार के मंत्रियों का उपराज्यपाल निवास पर धरना, दिल्ली की जनता...

नई दिल्ली, 19 मई, 2023 - दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री और मंत्रियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में संवैधानिक मूल्यों का सम्मान करना चाहिए क्योंकि दिल्ली सरकार मंत्री उपराज्यपाल के निवास के बाहर धरने पर इसलिए बैठे है कि उपराज्यपाल ने दो दिन में सर्विस और ट्रांसफर की फाइल पास नही है। क्या संवैधानिक पद उपराज्यपाल पर दबाव डालकर किसी सरकार के काम करने की नीति सही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की इस सरकार ने पिछले 9 वर्षों में दिल्ली की जनता के लिए कोई काम नही किया है अब दो दिन फाईल रुकने से इनके मंत्री धरना दे रहे हैं।
- Advertisement -

MOST POPULAR