Home Tags #कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा

Tag: #कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा

रानी की छतरी, 300 साल पुरानी ऐतिहासिक धरोहर को मिला पुनर्जीवन

फरीदाबाद, 03 मार्च। राजा नाहर सिंह की नगरी बल्लभगढ़ में ऐतिहासिक इमारतों को संरक्षित करने की एक मुहिम आज रंग ले आई। अपनी अंतिम सांसे गिन रही लगभग 300 वर्ष से भी पुरानी रानी की यह छतरी अब एक नया रूप ले चुकी है। यह संभव हो सका है इसके पुर्नउत्थान अभियान की वजह से जिसमें प्रदेश के परिवहन मंत्री व बल्लभगढ़ से विधायक मूलचंद शर्मा के अथक प्रयास से। इस प्रयास में उन्होंने जर्जर हो चुकी इस रानी की छतरी के पुर्नउद्धार का बीड़ा उठाया। अब अपने एक नए स्वरूप में आ चुकी इस रानी की छतरी को गुरुवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा की उपस्थिति में जनता को समर्पित कर दिया। अब कोई भी व्यक्ति या पर्यटक बगैर एक भी पैसा खर्च किए इसका दीदार कर सकता है। यह छतरी राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-2 से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर स्थित है और यह बल्लभगढ़ के गौरवशाली इतिहास की एक गवाह भी बन चुकी है।

बल्लभगढ़ में जल्द ही मिलेगी एक और नए कालेज की सौगात : कैबिनेट...

बल्लभगढ़, 03 मार्च। हरियाणा सरकार प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में शिक्षा और चिकित्सा को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत है और इस क्षेत्र में भाजपा सरकार जमकर विकास कार्य करा रही है ।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने लोगों के दुःख सुख में हुए...

बल्लभगढ़, 28 जनवरी। जन्म और मृत्यु विधाता के विधान की कड़वी सच्चाई है। जिसने जन्म लिया है,उसकी मृत्यु भी सुनिश्चित होती है। प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा आज रविवार को समाज में कई जगह लोगों के दुःख-सुख में शामिल होते हुए यह बात कही।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बच्चों को तनाव मुक्त परीक्षा बारे...

बल्लबगढ़, 27 जनवरी। प्रदेश के परिवहन और उच्चतर शिक्षा मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने  बल्लबगढ़ के ऊंचा गांव के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पहुंच कर वहां पर बच्चों को तनाव मुक्त परीक्षा के सफल संचालन के लिए बारिकी से टिप्स दिए। वहीं देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में चलाए जा रहे तनाव मुक्त परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने सेक्टर-28 में पहुंच कर प्रोफेसर डाक्टर उपकार...

फरीदाबाद,27 जनवरी। प्रदेश के परिवहन, खनन चुनाव और उच्चतर शिक्षा विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने आज शुक्रवार दोपहर बाद सेक्टर-28 के रहने वाले कॉलेज में गुरु रहे प्रोफेसर डॉक्टर उपकार सागर भारद्वाज के निधन पर शोक व्यक्त कर उनके परिवारजनों का ढांढस बढाया।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथी आजाद हिन्द फौज स्वतंत्रता सेनानी...

फरीदाबाद, 25 जनवरी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सहयोगी रहे आजाद हिन्द फौज के हवलदार104 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी जगराम सिंह धनखड़ का आज बुधवार को गांव मच्छगर में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। स्वतंत्रता सेनानी जगराम सिंह की अंतिम यात्रा में  जब तक सूरज चांद रहेगा जगराम तेरा नाम रहेगा। भारत माता की जय हो।  स्वतंत्रता सेनानियों सहित अन्य रण बांकुरों की जय हो के नारों से पूरा मच्छगर गांव गूंज उठा था।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने दी शहीद राजा नाहर सिंह के...

फरीदाबाद/ बल्लभगढ़, 09 जनवरी। शहीदों की चिताओ पर लगेंगे हर वर्ष मेले बस एक यही निशा बाकी रहेगा, की बात को चरितार्थ करते हुए कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि आज शहीदों की शहादत के बदौलत ही हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के 75वें वर्ष को अमृत महोत्सव की श्रृंखला में मनाया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने किया चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को...

फरीदाबाद/बल्लभगढ़, 07 जनवरी। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित करते हुए कहा कि प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को क्रियान्वित किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा आज शनिवार दोपहर बाद बल्लभगढ़ सेक्टर- 3 एफआरयू- टू अस्पताल में कायाकल्प अवार्ड वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत कर रहे थे।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने दी बल्लभगढ़ वासियों को 80 लाख रुपये के...

बल्लभगढ़, 31 दिसम्बर। प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा जी ने आज शनिवार को बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में  लगभग 80 लाख रुपए की लागत से बनाई जाने वाली गलियों के निर्माण कार्य का स्थानीय लोगों के हाथ नारियल तुड़वाकर शुभारंभ कराया। ये गलियां जैन कॉलोनी, विजयनगर, लक्ष्मण कॉलोनी और हरी बिहार में बनाई जाएंगी।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने किया हरको बैंक के नवनियुक्त चेयरमैन...

बल्लभगढ़, 31 दिसम्बर। प्रदेश के परिवहन,खनन एवं कौशल विकास विभाग के कैबिनेट  मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने स्थानीय सेक्टर- 8 कार्यालय फरीदाबाद हरको बैंक के नवनियुक्त चेयरमैन श्री हुकम सिंह भाटी का शॉल भेंट कर सम्मान किया। वहीं परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि भाजपा पार्टी में मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं की मेहनत कभी बेकार नहीं जाती है। परिवहन मंत्री श्री शर्मा ने उन्हें बधाई दी और हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का धन्यवाद जताया कि वे हमेशा पार्टी के सदस्यों का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि हुकम सिंह भाटी ने हमेशा से पार्टी के कार्यों में बढ़ चढ़ कर कार्य किया है। इससे पहले भी हुकम सिंह भाटी मार्किट कमेटी के चेयरमैन रह चुके है।
- Advertisement -

MOST POPULAR