Home Tags #हरियाणा

Tag: #हरियाणा

फरीदाबाद :हरियाणा सरकार के इस ऑफ़ डूइंग बिज़नेस निवेश के एजेंडे...

फरीदाबाद 11 जनवरी। हरियाणा सरकार के इस ऑफ़ डूइंग बिज़नेस निवेश के एजेंडे के मद्देनजर गत दिवस जिला उद्योग केंद्र फरीदाबाद द्वारा इज आफ डूइंग बिजनेस वर्कशॉप का आयोजन फरीदाबाद इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रांगण में किया गया । वर्कशॉप की अध्यक्षता वजीर सिंह अतिरिक्त निदेशक उद्योग एवं वाणिज्य विभाग हरियाणा सरकार द्वारा की गई। जिसके अंतर्गत विभिन्न विभागों के अधिकारियों उद्योग संगठनों के पदाधिकारियों व उद्योग इकाइयों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभागीता की, वजीर सिंह ने हरियाणा सरकार द्वारा औद्योगिक इकाइयों के लिए किए गए सुधारों के विषय में विस्तार से जानकारी दी । उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार उधोग जगत से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिये योजनाबद्ध रूप से कार्य कर रही है।उद्योग जगत से जुड़े लोगों को चाहिए कि वे अपने से जुड़ी समस्याओं के समाधान की जानकारी पा कर इनका लाभ प्राप्त करे। उन्होंने इस बात पर बल देते हुए कहा कि इस योजना के अंतर्गत सभी प्रमुख विभागों की प्रमुख सेवाओं जैसे फैक्ट्री लाइसेंस, ऑनलाइन शिकायतों का निवारण के लिए ऑनलाइन शिकायत पोर्टल प्रारंभ किए जा चुके हैं।

फरीदाबाद : जय जवान- जय किसान के नारे व शास्त्री...

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा कुमारी सैलजा जी के निर्देशानुसार आज जिला फरीदाबाद के कांग्रेसजनों ने सेक्टर 17 स्थित लेबर चौक में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और किसान उत्थान के लिए किए गए उनके उल्लेखनीय कार्यों को याद किया।

फरीदाबाद : स्थनीय न्यायिक परिसर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक...

फरीदाबाद,13 दिसम्बर।स्थनीय न्यायिक परिसर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में एक हजार 943 केसों का किया निपटारा लोगों की आपसी सहमति से किया गया। यह जानकारी देते हुए चीफ जुडिशियल मैजिस्ट्रेट कम् जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मंगलेश कुमार चौबे ने देते हुए बताया कि स्थानीय जिला न्यायालय में न्यायमूर्ति पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार हरियाणा लीगल सेवा प्राधिकरण की कार्यकारी अध्यक्ष और न्यायमूर्ति दया चौधरी के मार्ग दर्शन में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न अदालतों में विचाराधीन एक हजार 943 केसों का निपटारा जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष डीएलएसए दीपक गुप्ता के मार्गदर्शन में तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कम् सचिव डीएलएसए मंगलेश कुमार चौबे की देखरेख में किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में लोगों की आपसी सहमति से केसों का निपटारा किया जाता है। स्थानीय न्यायालय परिसर में विभिन्न 12 बेंचों का गठन किया गया।राष्ट्रीय लोक अदालतों में विचाराधीन केसों से सम्बंधित लोगों/ वादियों और पैनल अधिवक्ताओं को समन्वय के लिए नियुक्त किया गया। मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी कम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मंगलेश कुमार चौबे ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में 5371 आए थे।
- Advertisement -

MOST POPULAR