Home Tags #गीता जयंती समारोह

Tag: #गीता जयंती समारोह

सभी धर्मों का सार है श्रीमद्भागवत गीता : कृष्ण पाल गुर्जर

फरीदाबाद, केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि  श्रीमद्भागवत गीता में प्राचीन भारतीय संस्कारों के प्रचार प्रसार से भारत देश विश्व गुरु बना है। गीता मनुष्य को जीवन जीने की राह दिखाती है। यदि हम गीता के संदेशों को अपने दैनिक जीवन में धार लें तो यह मनुष्य के जीवन बेहतरी की ओर लेकर जाती है। केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर शनिवार को सेक्टर-12 कन्वेंशन सेंटर में आयोजित जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि कन्वेंशन हाल में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का दूसरे दिन भी शुभारंभ यज्ञ हवन के साथ किया गया। इसके बाद उन्होंने गीता प्रदर्शनी व विभिन्न विभागों व सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर बारीकी से अवलोकन किया।

गीता जयंती थीम पर रंगोली, श्लोकों उच्चारण और निबंध प्रतियोगिता का भी...

फरीदाबाद, जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव में विश्व के सबसे बड़े ग्रन्थ गीता जी की थीम पर बच्चों के ज्ञान, बुद्धि और विवेक को बढ़ावा देने के लिए रंगोली, श्लोकों उच्चारण और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा अपनी कला का बखूबी प्रदर्शन किया गया। बच्चों ने अपने विचारों को अपने अपने नजरिये माध्यम से गीता पर प्रकाश डाला।

श्रीमद्भागवत गीता ग्रन्थ देता है हमें समरसता का संदेश : विधायक...

फरीदाबाद, 04 दिसम्बर। विधायक राजेश नागर ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता ग्रन्थ हमें समरसता का सन्देश देता है। विधायक राजेश नागर ने सेक्टर -17 मार्केट से गीता जयंती समारोह की शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए यह बात कही। उन्होंने एक एक करके सभी झांकियों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए कहा कि हर झाँकी में गीता ग्रन्थ के समरसता का संदेश समाज को मिल रहा है।

श्रीमद्भागवत गीता का आत्मसात बनाता है मनुष्य के जीवन को संतुष्ट...

फरीदाबाद, 04 दिसंबर। बड़खल की विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता का आत्मसात मनुष्य के जीवन को संतुष्ट बनाता है। उन्होंने कहा कि गीता एक समंदर है। इसमें जितनी बार भिगोते लगाओगे। उतनी बार ही नया  आभास जीवन में महसूस होगा। गीता का अनुसरण आज पूरे विश्व के लोग कर रहे हैं। श्रीमद्भागवत गीता ग्रंथ को विश्व में मनुष्य जीवन के सफल जीवन में सर्वोपरि माना जा रहा है।

जिला में आज से 4 दिसंबर तक होगा गीता जयंती महोत्सव का आयोजन:...

फरीदाबाद, 01 दिसंबर। उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि सेक्टर-12 स्थित एचएसवीपी कन्वेंशन हॉल में आज से आगामी 4 दिसम्बर यानी रविवार तक धूम-धाम से जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव 2022 का आयोजन किया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि 02 से 04 दिसंबर तक होने वाले गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ पवित्र हवन से किया जाएगा। तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव में प्रतिदिन सुन्दर-सुन्दर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दूसरे दिन करीब 2500 बच्चे एक साथ गीता के श्लोकों का उच्चारण करेंगे। जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव में विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों तथा सरकारी विभागों द्वारा स्टालें भी लगाई जाएंगी। आमजन सरकारी विभागों की स्टाल पर जाकर सम्बंधित विभाग द्वारा चलाई जा रही परियोजनाओं का लाभ व सेवाएं भी प्राप्त कर सकते हैं। महोत्सव में अक्षय उर्जा विभाग, नगर निगम, शिक्षा, कृषि, महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, जिला कल्याण विभाग, पशुपालन और प्रदूषण विभाग, मतस्य पालन विभाग सहित अन्य कई विभाग द्वारा स्टालें लगाई जाएंगी।

सीटीएम अमित मान ने किया सेक्टर-12 कन्वेंशन हॉल का निरीक्षण

फरीदाबाद, : सीटीएम अमित मान ने कहा कि जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव 02 से 04 दिसंबर तक धूमधाम से मनाने के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों और धार्मिक तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की जिम्मेदारियां जवाबदेही के साथ तय की गई।

जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह में अधिक से अधिक सामाजिक भागीदारी...

फरीदाबाद, 28 नवंबर। एडीसी अपराजिता ने लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव 02 से 04 दिसंबर तक धूमधाम से मनाने के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों और धार्मिक तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की जिम्मेदारियां जवाबदेही के साथ तय की गई। । तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव सेक्टर-12 स्थित कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में सभी सरकारी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ सभी सामाजिक-धार्मिक संगठनों की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई है।

गीता जयंती महोत्सव में लगी जायकेदार व्यजनों की फूड्स स्टालें

फरीदाबाद, 13 दिसंबर। अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान ने कहा कि एचएसवीपी कन्वेंशन हॉल में जिला स्तरीय अन्तर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार हवन स्थल, फूडकोट, प्रदर्शनी सहित महमानों और पत्रकारों के बैठने की व्यवस्था अलग से सुनिश्चित की गई है।

बाल भवन फरीदाबाद में गीता जयंती समारोह के उपलक्ष्य में हवन...

फरीदाबाद, 12 दिसंबर। फरीदाबाद प्रशासन ने आज गीता जयंती समारोह के अन्तर्गत हवन का आयोजन किया। इसी कड़ी में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद फरीदाबाद ने बाल भवन में हवन का आयोजन किया।इस अवसर पर गुरुकल से आये ब्रह्मचारियों ने गीता श्लोकोच्चारण कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर आचार्य और पधारे हुए शिष्यों ने मंत्रोचार के साथ हवन किया। इस पर बाल कल्याण परिषद के अधिकारी कमलेश शास्त्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं महामहिम राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय के आदेश पर,मानद महासचिव प्रवीन अत्री एवं जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव के आदेशानुसार गीता जयंती समारोह मनाया जा रहा है उसी के प्रथम दिन हवन कर के शुभारंभ किया। गुरुकुल मंझावली के आचार्य जय कुमार के सानिध्य में हवन यज्ञ का कार्यक्रम रखा और हवा नियाज पर्यावरण शुद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
- Advertisement -

MOST POPULAR