Home Tags #चेयरमैन रेनू भाटिया

Tag: #चेयरमैन रेनू भाटिया

सूरजकुंड के राजहंस होटल में अंतर्राष्ट्रीय महिला सम्मेलन का शुभारंभ राष्ट्रीय...

फरीदाबाद, 11 जनवरी।  हरियाणा महिला आयोग की 25वीं वर्षगांठ में उपलक्ष्य में दो दिवसीय समागम का वीरवार को आगाज हो गया है। सूरजकुंड के राजहंस होटल में  अंतर्राष्ट्रीय महिला सम्मेलन का शुभारंभ राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन श्रीमती रेखा शर्मा ने किया। प्रथम सैशन में महिला सशक्तिकरण  के लिए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान कैसे करें महिलाएं रहा।

सूरजकुंड के राजहंस में होगा अंतर्राष्ट्रीय महिला सम्मेलन 

फरीदाबाद, 09 जनवरी। हरियाणा महिला आयोग की चेयर पर्सन रेनू भाटिया ने कहा कि हरियाणा राज्य महिला आयोग (एचएससीडब्ल्यू) अपने 25वें स्थापना दिवस पर 11 और 12 जनवरी 2024 को अंतर्राष्ट्रीय महिला शिखर सम्मेलन "एशियन कंट्रीज समिट" - दुर्गा एम्पावरिंग वूमेन नामक दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। कार्यक्रम सूरजकुंड स्थित होटल राजहंस के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल करेंगे जबकि समापन समारोह में हरियाणा के महामहिम राज्यपाल भंडारू दत्तात्रेय शिरकत करेंगे। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरमैन श्रीमती रेनू भाटिया मंगलवार को अरावली गोल्फ क्लब में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रही थी।

दोषियों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा : रेनू भाटिया

फरीदाबाद, 04 अक्टूबर। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन श्रीमती रेनू भाटिया ने आज बुधवार दोपहर बाद बल्लभगढ़ के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती गांव मंझावली के पीड़ित किसान परिवार की से मुलाकात की। इस दाैरान उन्हाेंने मंझावली में किसान परिवार के साथ हुई घटना की पूरी जानकारी ली और पीड़ित परिवार काे न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने इस केस के सम्बन्ध में पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियो को पीड़ित परिवार की सुरक्षा मुहैया कराने को कहा और साथ ही प्रशासन द्वारा फ्री आफ कास्ट पीड़ित परिवार का ईलाज करने को कहा गया। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने इस घटना को अपने संज्ञान में ले लिया है। इसके चलते केस में लापरवाही होने की कोई गुंजाइश नहीं है और मुकदमे की सुनवाई जल्द से जल्द कराकर आरोपियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

शहरों की नहीं गांवों की महिलाओं की भी चिंता करता है...

फरीदाबाद, 17 अगस्त । हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती रेनू भाटिया ने कहा कि शहरों की नहीं गावों की महिलाओं की भी चिंता हरियाणा महिला आयोग करता है। महिलाओं की सुरक्षा के साथ साथ उनके स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं का निपटान किया जा रहा है।

देश का तिरंगा हमारी आन बान और शान है : रेनू...

फरीदाबाद, 16 अगस्त। हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने स्कूली और कालेज की छात्राओं के साथ तिरंगा यात्रा का आयोजन कियाl तिरंगा यात्रा में महिला पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के अलावा कई कॉलेजों की लड़कियों और छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर महिला आयोग की चेयरपर्सन ने तिरंगे के रंग की पगड़ी पहन कर तिरंगा यात्रा की अगुवाई की। एनआईटी चार-पांच के चौक से बीके चौक, से होते हुए एनआईटी एक की मेन मार्केट से निकल रही इस तिरंगा यात्रा का जगह-जगह लोगों ने जोश के साथ स्वागत किया। स्कूली छात्राओं के साथ साथ महिला पुलिस कर्मियों ने भी हाथों में तिरंगा लिए देश भक्ति के गीतों पर नाचते-गाते हुए यात्रा का पूरा किया।

हरियाणा महिला आयोग की चेयर पर्सन रेनू भाटिया आज फरीदाबाद में...

फरीदाबाद, 16 अगस्त। हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती रेनू भाटिया आज वीरवार को गांव प्याला में महिलाओं के हेल्थ चेकअप कैंप की अध्यक्षता करेंगी। बता दें कि महिला आयोग द्वारा महिलाओं के हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन 17 अगस्त 2023 को गांव प्याला के पंचायत भवन में आयोजित किया जाएगा। यह हेल्थ चेकअप कैंप Marengo Asia Hospital (क्यूआरजी) के चिकित्सकों द्वारा आयोजित किया जाएगा।

महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने किया महिलाओं से सम्बंधित...

फरीदाबाद,14 अगस्त। हरियाणा महिला आयोग की चेयर पर्सन रेनू भाटिया ने कहा कि हरियाणा महिला आयोग का काम घरेलू हिंसा से ग्रस्त परिवारों को बसाना हैं। रेनू भाटिया ने कहा कि  महिलाओं से सम्बंधित मामलों में पुलिस अधिकारी तुरंत कार्यवाही गंभीरता से करें।

हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने वृध्दाश्रम में रह...

फरीदाबाद, 26 जून। हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रेनू भाटिया ने आज सोमवार को डबुआ कालोनी के वृध्दाश्रम पहुंच कर वहां...

 सूरजकुंड में दो दिवसीय एनसीडब्ल्यू-एचएसडब्ल्यूसी राष्ट्रीय संवादात्मक बैठक का शुभारंभ

फरीदाबाद, 13 मार्च। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) द्वारा आयोजित सभी राज्य महिला आयोगों (SWCs) के साथ दो दिवसीय फाउंडेशन-सह-इंटरैक्टिव बैठक आज यहां फरीदाबाद में सूरजकुंड स्थित होटल राजहंस में शुरू हुई, जिसमें हरियाणा प्रदेश राज्य महिला आयोग का प्रतिनिधित्व अध्यक्ष रेनू भाटिया ने किया। इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा द्वारा की गयी। बैठक का उद्देश्य एनजीओ से आई प्रतिनिधियों को लीगल अवेयरनेस, स्पोर्ट्स, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, कार्यालय स्थल पर उत्पीड़न, साइबर क्राइम जैसे मुद्दों पर जागरूक करवाना है।

मानव तस्करी के बारे में लोगों/बच्चों को जागरूक करने के लिए...

फरीदाबाद, 27 फरवरी। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन श्रीमती रेनू भाटिया मंगलवार, 28 फरवरी को दोपहर 3.00 बजे मॉडर्न बीपी पब्लिक स्कूल, संजय कॉलोनी, सेक्टर 23, बल्लभगढ़ विधान सभा क्षेत्र में शिरकत करेंगी। जहां पर महिला आयोग की चेयर पर्सन रेनू भाटिया एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, फरीदाबाद के सहयोग से स्लम बस्ती (झुग्गी) क्षेत्र में एंटी ह्यूमन ट्रैकिंग यूनिट, फरीदाबाद पर मानव तस्करी के बारे में लोगों/बच्चों को जागरूक करने के लिए आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी।
- Advertisement -

MOST POPULAR