Home Tags #जल शक्ति

Tag: #जल शक्ति

जल शक्ति अभियान टू में जमीनी स्तर पर महिलाओं की भागीदारी...

फरीदाबाद, 04 जुलाई। जल शक्ति अभियान टू के नोडल अधिकारी भारत सरकार के ज्वाइंट सेक्रेटरी श्रीनिवास दण्डा सोमवार को सूरजकुंड के राज हंस होटल में जिला फरीदाबाद में जल शक्ति अभियान टू की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह केंद्र सरकार का अभियान है, जिसके माध्यम से घटते भूजल स्तर को रोकते हुए उसे बढ़ाना है। उन्होंने जिला में जल शक्ति अभियान के तहत की जा रही विभिन्न गतिविधियों की सराहना की और कहा की जमीनी स्तर पर महिलाओं की भागीदारी एक गुणक रूप में कार्य करेगी। उन्होंने विभागीय स्तर पर की जा रही गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि जल संरक्षण व संवर्धन के लिए आम जन को जागरूक करने की आवश्यकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अधिकारी बेहतर क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करें। जल शक्ति अभियान के तहत जिस विभाग को जो जिम्मेदारी मिली है, उस जिम्मेदारी का बेहतर क्रियान्वयन धरातल पर सुनिश्चित हो। अधिकारी अपने विभागों से संबंधित टारगेट को निर्धारित समय पर पूरा करें।

फरीदाबाद : बल्लभगढ़ खंड के सभी 117 क्लस्टर में जल शक्ति...

फरीदाबाद, 10 अगस्त। फरीदाबाद के खंड बल्लबगढ़ के सभी 17 कलस्टर में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत अभियान चलकर आमजन को जागरूक किया गया। यह जानकारी बलबीर कोर खण्ड शिक्षा अधिकारी ने आज यहाँ देते हुए बताया कि जागरूकता अभियान में बच्चो से जल शक्ति के विषय में निबंध, पोस्टर मेकिंग, जल शक्ति के विषय में भाषण प्रतियोगिता करवाई गई है। उन्होंने कहा कि इस दौरान रैली के माध्यम से सम्बंधित स्कूल के आस- पास के समाज के व्यक्तियों को जागरूक किया गया है। स्कूलों में इको क्लब का गठन भी किया गया है। जिसके सदस्यों द्वारा पौधागिरी और जलशक्ति अभियान को मुख्य रूप से बढ़ावा दिया गया है। इसके अलावा बच्चों के द्वारा भी बहुत सी एक्टिविटीज के द्वारा लोगों को जलशक्ति के प्रति जागरूक किया गया।
- Advertisement -

MOST POPULAR