Home Tags #डॉ सुप्रिया ढांडा

Tag: #डॉ सुप्रिया ढांडा

फरीदाबाद : मंडल स्तरीय बाल महोत्सव के दूसरे दिन तिगांव विधायक...

फरीदाबाद, 27 अक्टूबर। मंडल स्तरीय बाल महोत्सव 2021 के आज दूसरे दिन प्रश्नोत्तरी व शोलो डांस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में फरीदाबाद, पलवल व नूंह से आए सरकारी/ गैर सरकारी स्कूलों के बच्चों ने आज भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने शोलो डांस में पधारो म्हारे देश, नगाड़ा संग ढोल बाजे, निमूडा-निमूडा, पंजाबी गीत रेशमी गरारे वालिए, आयो रे म्हारो ढोलना व मत छेड़ बलम मेरे चूंदड़ न्य आदि जैसे लोकप्रिय गीतों से अपनी कला को प्रस्तुत करने का का कार्य किया। आज के कार्यक्रम में उपमंडल अधिकारी (ना०) बल्लभगढ़ त्रिलोकचंद ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रतियोगिता के सांयकालीन सत्र में गांव से विधायक राजेश नागर ने मुख अतिथि के तौर पर शिरकत की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रुप में अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा (बबली), समाज शास्त्री व शिक्षाविद डॉक्टर एमपी सिंह, रेडक्रॉस से पुरुषोत्तम व विजेंद्र सौरोत ने कार्यक्रम में शिरकत कर बच्चों का हौसला बढ़ाया।
- Advertisement -

MOST POPULAR