Home Tags #पूर्व मंत्री श्रीमती कृष्णा तीरथ

Tag: #पूर्व मंत्री श्रीमती कृष्णा तीरथ

केजरीवाल को दिल्ली की महिलाओं की सजाजिक व आर्थिक विकास की...

नई दिल्ली-24 नवम्बर, 2021- दिल्ली सरकार की पूर्व मंत्री श्रीमती कृष्णा तीरथ ने आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित प्रैस वार्ता में संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुऐ कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द ने दिल्ली की महिलाओं के साथ वादा खिलाफी की है। वें पंजाब में जाकर वहां की महिलाओं को सशक्त करने, महिला सुरक्षा प्रदान करने तथा 1000 रूपए महीना देने का वादा कर रहे है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द को पंजाब में जाकर झूठे वादें करने से पहले दिल्ली की महिलाओं से किए गए वादों को पूरा करें और अरविन्द सरकार को दिल्ली की महिलाओं को मासिक भत्ता देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वें दिल्ली के मुख्यमंत्री होने के नाते दिल्ली की महिलाओं को सशक्त करना तो दूर वें महिलाओं की सुरक्षा तक नहीं कर नहीं पा रहे है, आंकड़ों के अनुसार भारत की राजधानी दिल्ली में प्रतिदिन 6 बलात्कार हो रहे। आज की इस प्रैस वार्ता में श्रीमती कृष्णा तीरथ के अलावा दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा अमृता धवन, मीडिया संचार विभाग के वाईस चैयरमेन श्री अनुज अत्रेय भी मौजूद थे।
- Advertisement -

MOST POPULAR