Home Tags फरीदाबाद (बल्लबगढ़)

Tag: फरीदाबाद (बल्लबगढ़)

बल्लबगढ़ विधानसभा को करीब 700 करोड़ सहित पूरे फरीदाबाद जिला को...

बल्लबगढ़,28 मार्च। मुख्यमंत्री मनोहरलाल द्वारा हरियाणा प्रगति रैली में बल्लबगढ़ विधानसभा को करीब 700 करोड़ सहित पूरे फरीदाबाद जिले को करीब 1525 करोड़ की बड़ी सौगाते देने पर परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने मुख्यमंत्री का तहे दिल से धन्यवाद प्रकट किया है। वही बल्लबगढ़ की जनता का भी रैली को सफल बनाने के लिए धन्यवाद जताया है। हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि कल रविवार तिगांव में आयोजित हरियाणा प्रगति रैली में बल्लबगढ़ विधानसभा के लिए मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने बल्लबगढ़ के मोहना रोड पर करीब 350 करोड़ की लागत से बनने वाले 2 किलोमीटर लंबे एलिवेटिड पुल, पीने के पानी के लिए लाइन नंबर एक पर करीब 44 करोड़ की लागत से लगने वाले 4 बड़े रेनीवेल ट्यूबेल, सेक्टर 2 में करीब 15 करोड़ की धनराशि लागत से बनने वाले पॉलीक्लीनिक के साथ साथ वीटा प्लांट को पृथला विधानसभा में शिफ्ट करने और सेक्टर 22 ,सेक्टर 23,जनता कालोनी व त्रिखा कालोनी के स्कूलों का जीर्णोद्धार कर नई इमारत बनवाने के लिए धनराशि मंजूर की है।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने करोड़ो की लागत से बनाई जाने...

बल्लबगढ़ (फरीदाबाद), 26 मार्च। प्रदेश के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ विधान सभा क्षेत्र की शिव कॉलोनी वार्ड 4 और संजय कालोनी में करोड़ो की लागत से बनाई जाने वाली आधा दर्जन आरएमसी गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि आगामी दो साल में बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कोई भी गली खराब नहीं बचेगी सभी गलियों को आरएमसी और इंटरलॉकिंग टाइल से बनवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीने के लिए स्वच्छ पानी और सीवर जैसी समस्याओं को भी जड़मूल से दूर किया जाएगा। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ विधान सभा क्षेत्र का विकास कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बल्लभगढ़ के विकास के लिए सरकार के खजाने के मुँह खोल रखे हैं और बल्लभगढ़ में जमकर चहुमुखी विकास कार्य चले हुए है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई...

बल्लबगढ़, 25 मार्च। 40 वीं राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप का शुक्रवार को प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने दीप प्रज्वलित करके प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने कहा कि योगासन को जीवन मे अपनाने से मनुष्य का जीवन स्वस्थ रहता है। उन्होंने देश भर से आये प्रतिभागियों को बधाई दी।यह प्रतियोगिता बल्लबगढ़ के आशा ज्योति विद्यापीठ में आयोजित की गई।

विधायक राजेश नागर् ओर बल्लबगढ़ प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन...

हर वर्ष की भांति इस साल् भी होली के पावन पर्व पर बल्लबगढ़ प्रेस क्लब द्वारा होली मिलन् समारोह का कार्यक्रम अग्रवाल धर्मशाला, चावला कॉलोनी, बल्लबगढ़ में आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में शहर के विधायक ओर मंत्रियों के साथ साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी शिरकत की।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ नागरिक अस्पताल में किया 15...

बल्लबगढ, 03 जनवरी। हरियाणा सरकार के परिवहन, खनन एवं कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोविड-19 के बचाव के लिए वैक्शीनेशन के क्षेत्र में 18 से अधिक आयु के लोगों को सबसे कम समय पर लगा कर अलग पहचान बनाई है।

नवयुवक दशहरा समिति बल्लबगढ द्वारा आयोजित दशहरा उत्सव में दशहरा मैदान...

फरीदाबाद (बल्लबगढ़), 15 अक्टूबर। नवयुवक दशहरा समिति बल्लबगढ द्वारा आयोजित दशहरा उत्सव में दशहरा मैदान बल्लबगढ में मुख्यातिथि के रूप में हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री पंo मूलचन्द शर्मा पहुँचे। इस मौके पर उन्होंने बुराई पर अच्छाई के प्रतीक रावण दहन कार्यक्रम के मौके पर सभी को विजयदशमी पर्व की बधाई दी। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा सहित शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

बल्लबगढ :कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने पक्षी प्रेमियों को दी सौगात

बल्लबगढ, 01 अक्टूबर। हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा आज शुक्रवार को बल्लभगढ़ विधानसभा के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे में वैक्सीनेशन का शुभारंभ किया।

फरीदाबाद/बल्लभगढ़ : परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने सड़क सुरक्षा अभियान को...

फरीदाबाद/बल्लभगढ़,19 सितम्बर। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने रविवार को सड़क सुरक्षा अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हरियाणा के परिवहन मंत्री मुलचंद शर्मा ने सराहना की। उन्होंने कहा कि उनकी टीम दिन-रात सड़क सुरक्षा पर कार्य कर रही है। हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा की सभी दुपहिया वाहन चालकों को आईएसआई मार्क हेलमेट लगाना चाहिए।

बल्लबगढ : कोविड वैक्शीनेशन लगवा कर बने कोरोना बचाव अभियान के...

बल्लबगढ, 3 सितम्बर। हरियाणा के परिवहन, खनन एवं कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने आम जनता से आह्वान करते हुए कहा कि...

फरीदाबाद (बल्लबगढ़) : कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने डॉ दुर्गेश को...

फरीदाबाद (बल्लबगढ़), 27 अगस्त। हरियाणा रोड सेफ्टी कॉउन्सिल के विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नियुक्त डॉ दुर्गेश को बधाई देते हुए परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने शुक्रवार को उन्हें उनका नियुक्ति पत्र सौंपा। डॉ दुर्गेश ने पिछले कई सालो से प्रदेश व केंद्र सरकार के साथ मिलकर अनेकों सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जिसके चलते हरियाणा सरकार ने उन्हें हरियाणा रोड सेफ्टी कॉउन्सिल के विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नियुक्त कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। डॉ दुर्गेश नार्थ ईस्ट की सरकार में CSR कोऑर्डिनेटर के साथ साथ राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद में प्रोफेसर भी है।
- Advertisement -

MOST POPULAR