Home Tags #भाजपा

Tag: #भाजपा

भाजपा छोड़ हितेश पाल्टा ने थामा आप का दामन

फरीदाबाद, 30 जनवरी : भाजपा छोड़ हितेश पाल्टा ने रविवार को आम आदमी पार्टी का दामन थामा। आप पार्टी जिलाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने हितेश पालता को टोपी एवं पटका पहनकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। हितेश पाल्टा भाजपा किसान मोर्चा में पदाधिकारी रहे हैं और भाजपा सरकार की नीतियों एवं अनदेखी के चलते उन्होंने रविवार को आम आदमी पार्टी का दामन थामा। इस मौके पर आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए हितेश पाल्टा ने कहा कि आज वो भारतीय जनता पार्टी को त्यागकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहा हूं। उन्होंने कहा कि बीते कुछ समय से पार्टी का बदला व्यवहार व जनता के प्रति नकारात्मक रवैये से मैं असहमत हूं। भाजपा द्वारा किसान भाईयों के विपक्ष में बनी नीतियों ने भी मुझे ये कदम उठाने पर मजबूर कर दिया है। आप पार्टी के शिक्षा व स्वास्थ्य के कार्यों से मैं काफी प्रभावित हूं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष धरमबीर भड़ाना ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुशील गुप्ता की नीतियों से आज हर कोई प्रभावित है।

स्वच्छता के लिए एकजुट होकर गंभीर प्रयास करने होंगे: केंद्रीय राज्य...

फरीदाबाद, 8 दिसंबर। स्वच्छता ही बेहतर स्वास्थ्य का आधार है इसे बनाए रखने के लिये सभी को एकजुट होकर गंभीर प्रयास करने चाहिए। यह विचार ऊर्जा एवं भारी उद्योग केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज नगर निगम के सभागार कक्ष में सफाई कर्मचारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने स्वच्छता को एक मुहिम के तौर पर शुरू किया है। सभी को मिलकर सरकार के स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनकर इसमें अपनी हर संभव प्रतिभागिता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन में स्वच्छता एक आवश्यक गुण है। हर इंसान को अपने आस-पास स्वच्छता बना कर रखनी चाहिए। स्वच्छता मनुष्य को रोगों व बिमारियों से दूर रखती है और जब व्यक्ति बिमारियों से दूर रहता है, तभी उसका शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर होता है।
- Advertisement -

MOST POPULAR