Home Tags #मंत्री संदीप सिंह

Tag: #मंत्री संदीप सिंह

हरियाणा के प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी मंत्री संदीप सिंह ने गांधी सेवा...

पलवल, 26 जनवरी। हरियाणा के प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी मंत्री संदीप सिंह ने गणतंत्र दिवस समारोह के उपरांत गांधी सेवा आश्रम पहुंचकर राष्टï्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माला अर्पण करके उन्हें नमन किया। उन्होंने गांधी आश्रम में स्थपित म्यूजिम में दर्शाए गए महात्मा गांधी के दुलर्भ चित्रों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर उनके साथ उपायुक्त नेहा सिंह, पुलिस अधीक्षक डा. आशु सिंगला, अतिरिक्त उपायुक्त साहिल गुप्ता, एएसपी जसलीन कौर मौजूद रहे। गांधी आश्रम के प्रधान देवीचरण मंगला ने हरियाणा के प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी मंत्री संदीप सिंह सहित सभी का स्वागत किया और स्मृति चिन्ह के रूप में गांधी जी का तस्वीर भेंट की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, प्रवीण ग्रोवर, महेन्द्र कालरा, एस.पी. मित्तल, विनोद बंसल, यशपाल मंगला सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने 73वें गणतंत्र समारोह में राष्ट्रीय...

फरीदाबाद, 26 जनवरी। हरियाणा सरकार के खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने सेक्टर-12 के हेलीपैड ग्राउंड में जिला स्तरीय 73वें गणतंत्र दिवस समारोह पर राष्ट्रीय झंडा फहराया। इससे पूर्व उन्होंने शहीद स्मारक पर जाकर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर सलामी दी।
- Advertisement -

MOST POPULAR