Home Tags #समर्पण पोर्टल

Tag: #समर्पण पोर्टल

‘समर्पण पोर्टल’ समाज के लिए कुछ अच्छा करने के इच्छुक लोगों...

फरीदाबाद, 9 नवम्बर। ‘समर्पण पोर्टल’ को समाज के प्रबुद्ध सेवानिवृत्त लोगो के लिए तैयार किया गया है। जिसका प्रयोग वे अपने गुण, ज्ञान, अनुभव को प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को जन- जन तक पहुचाने मे प्रयोग कर सकते हैं। यह विचार मुख्यमंत्री हरियाणा मनहोर लाल ने इस सम्बंध में जिला के सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों की बैठक को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सम्बोधित करते हुए कहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘समर्पण पोर्टल’ के माध्यम से समाज के लिए कुछ अच्छा करने के इच्छुक लोगों को एक मंच प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पोर्टल के माध्यम से प्रदान की जाने वाली स्वैच्छिक सेवाएं मे शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, किसान कल्याण और कौशल विकास के क्षेत्र में शामिल हैं। जहां सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए लोग शिक्षा, कौशल विकास, खेल और कृषि के क्षेत्र में स्वैच्छिक सेवा देने के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
- Advertisement -

MOST POPULAR