Home Tags #हर घर तिरंगा कार्यक्रम

Tag: #हर घर तिरंगा कार्यक्रम

आजादी का अमृत महोत्सव मनाएंगे “हर घर तिरंगा” फहराएंगे- उमेश भाटी

फरीदाबाद - आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम अभियान को सफल बनाने के लिए अशोका एंकलेव स्थित प्रदेश प्रवक्ता जजपा श्री उमेश भाटी जी के कार्यालय पर झंडा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आस-पास से काफी संख्या में लोगों ने पहुंचकर इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया। मौके पर प्रदेश प्रवक्ता जजपा श्री उमेश भाटी जी ने लोगों "हर घर तिरंगा" तिरंगा का नारा लगाते हुए लोगों को झंडा और डंडा वितरित किया। सैकड़ों की संख्या में लोगों को संबोधित करते हुए श्री उमेश भाटी जी ने कहा कि आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव अभियान को लेकर पूरे देश में एक अलग तरह की अलख जगी हुई है हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को जोड़ते हुए देशभक्ति से सराबोर किया जा रहा है। लोगों को हर घर तिरंगा अभियान में भागीदार बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आज से 80 वर्ष पहले आज ही के दिन यानी 8 अगस्त 1942 को ही भारत छोडो आन्दोलन का आह्वान गान्धी जी द्वारा मुंबई में किया गया था ।जो आगे चल कर एक जन अभियान बना ।
- Advertisement -

MOST POPULAR