Home Tags Ncr

Tag: ncr

मयूर नृत्य ने देश-विदेश से आए सभी पर्यटकों को किया मंत्र...

सूरजकुंड, 28 मार्च। 35वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में उत्तरप्रदेश के जिला मथुरा के गांव पारसोली गोवर्धन से आए बृजवासी कलाकारों ने मेले की मुख्य चौपाल पर मयूर नृत्य करके देश-विदेश से आए सभी पर्यटकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। बृज क्षेत्र में यह मयूर नृत्य बहुत ही प्रसिद्ध नृत्य है। कलाकार राजेश प्रसाद शर्मा ने बताया कि जब एक दिन राधा रानी अपनी सखियों के साथ बरसाने की मयूर कुटि पर मोर नृत्य देखने जाती है। उस समय राधा रानी को कुटि पर कोई भी मोर नहीं मिला, तब वह उदास हो जाती हैं। तभी उस समय भगवान श्रीकृष्ण स्वयं ही मयूर रूप धारण करके राधा रानी के सम्मुख मयुर नृत्य प्रस्तुत करते हैं। तब राधा रानी श्रीकृष्ण को मयूर छवि देखकर देखकर अति प्रसन्न होकर उनके संग स्वंय भी मयूर नृत्य करने लगती हैं। श्री कृष्ण की मयूर रासलीला में खो जाती हैं। तब से अब तक बरसाने की मयूर कुटि पर नित्य प्रतिदिन सैंकड़ों मोर-मोरनी मयूर नृत्य करते हैं।

फरीदाबाद जिला में 2 बच्चों को इस योजना का लाभ दिया...

फरीदाबाद, 03 फरवरी | हरियाणा प्रदेश की मनोहर लाल सरकार कोविड महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों की पालनहार बनी है। प्रदेश सरकार ने ऐसे अनाथ बच्चों की हर तरह की मदद के लिए प्रदेशभर में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत अनाथ हुए बच्चों को 18 वर्ष तक 2500 रुपये मासिक आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है, जिससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित नहीं होगी। फरीदाबाद जिला में मौजूदा समय में 2 बच्चों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा पूरे जिला में एक सर्वे आयोजित कर 270 ऐसे बच्चों की पहचान भी की गई है जो इस योजना के अंतर्गत आ सकते हैं। इन सभी की वेरिफिकेशन व पोर्टल पर अपलोड करने का कार्य जारी है।

भाजपा छोड़ हितेश पाल्टा ने थामा आप का दामन

फरीदाबाद, 30 जनवरी : भाजपा छोड़ हितेश पाल्टा ने रविवार को आम आदमी पार्टी का दामन थामा। आप पार्टी जिलाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने हितेश पालता को टोपी एवं पटका पहनकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। हितेश पाल्टा भाजपा किसान मोर्चा में पदाधिकारी रहे हैं और भाजपा सरकार की नीतियों एवं अनदेखी के चलते उन्होंने रविवार को आम आदमी पार्टी का दामन थामा। इस मौके पर आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए हितेश पाल्टा ने कहा कि आज वो भारतीय जनता पार्टी को त्यागकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहा हूं। उन्होंने कहा कि बीते कुछ समय से पार्टी का बदला व्यवहार व जनता के प्रति नकारात्मक रवैये से मैं असहमत हूं। भाजपा द्वारा किसान भाईयों के विपक्ष में बनी नीतियों ने भी मुझे ये कदम उठाने पर मजबूर कर दिया है। आप पार्टी के शिक्षा व स्वास्थ्य के कार्यों से मैं काफी प्रभावित हूं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष धरमबीर भड़ाना ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुशील गुप्ता की नीतियों से आज हर कोई प्रभावित है।

सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पण का भाव रखने वाले इच्छुक व्यक्ति...

फरीदाबाद, 30 दिसंबर। समाज में समर्पण के भाव के साथ स्वेच्छा से समाज की सेवा करने तथा सामाजिक कार्यों के प्रति अपने समय देने के इच्छुक लोगों के लिए प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के उद्द्शेय से प्रदेश सरकार द्वारा ‘समर्पण’ नामक पोर्टल का संचालन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर इस पोर्टल को लांच किया गया था।उपायुक्त जितेंद्र यादव ने समर्पण पोर्टल की जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना काल में विभिन्न संस्थाओं व वालंटियर्स ने प्रशासन के साथ तत्परता से अपना सहयोग दिया था लेकिन काफी संख्या में ऐसे लोग भी थे जो स्वेच्छा से प्रशासन का सहयोग करना चाहते थे लेकिन इसके लिए उन्हें एक सही प्लेटफॉर्म नहीं मिल पा रहा था। ऐसे में हरियाणा सरकार द्वारा शुरू किया गया यह पोर्टल भविष्य में स्वयंसेवी व्यक्तियों के लिए समाजसेवा का एक प्रमुख माध्यम बनेगा। उन्होंने बताया कि जिला में स्वेच्छा से काम करने वाले लोगों को जागरूकता के माध्यम से इस पोर्टल के साथ जोड़ा जा रहा है। जिसके बाद शिक्षा, कौशल विकास, खेल, कृषि आदि के क्षेत्र में युवाओं, सेवानिवृत्त कर्मचारियों सहित स्वयंसेवकों की सेवाएं ली जाएंगी। ‘समर्पण’ पहल के माध्यम से दी जाने वाली स्वैच्छिक सेवाएं शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, किसान कल्याण, कौशल विकास जैसे सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों तथा प्रयासों के साथ जुड़ी हुई हैं।
- Advertisement -

MOST POPULAR