
फरीदाबाद – ऑल इंडिया पुलिस गेम्स 2025 में फरीदाबाद पुलिस के सिपाही विक्की ने अपनी बेहतरीन बॉक्सिंग प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। मधुबन, करनाल में 20 से 24 सितंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में विक्की के शानदार प्रदर्शन ने जिले को गौरवान्वित किया। उल्लेखनीय है कि उन्होंने 2023 में भी गोल्ड मेडल जीता था।
पुलिस उपायुक्त मुख्यालय फरीदाबाद ने इस उपलब्धि पर विक्की को सम्मानित करते हुए कहा कि ऐसे खिलाड़ी पुलिस विभाग और हरियाणा राज्य दोनों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने अन्य पुलिसकर्मियों को भी खेलों और फिटनेस में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।