
पलवल, 07 जुलाई। जिला एवं सत्र न्यायाध्ीाश एवं डीएलएसए पलवल के अध्यक्ष प्रमोद गोयल के मार्गदर्शन तथा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पलवल की सचिव मेनका सिंह के नेतृत्व में डीएलएसए की ओर से पैनल अधिवक्ता गीता रानी ने सोमवार को गांव कारना में ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया। पैनल अधिवक्ता गीता रानी ने ग्रामवासियों को यातायात नियमों और सडक़ सुरक्षा के उपायों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। इस शिविर के आयोजन का उद्देश्य ग्रामीणों को कानूनी सेवाओं व उनके अधिकारों और संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।
गीता रानी ने शिविर में विशेष रूप से यातायात नियमों, सडक़ सुरक्षा उपायों, यातायात उल्लंघनों से होने वाले खतरों, गति सीमा, यातायात संकेतों और यातायात कानून के अनुसार नागरिकों के कानूनी अधिकारों व जिम्मेदारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि यातायात के नियमों का पालन करने से सडक़ दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। शिविर के दौरान महिलाओं और बच्चों के कानूनी अधिकारों और उनके संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया गया। इसमें विशेष रूप से विकलांग बच्चों, ट्रांसजेंडर बच्चों, मानव तस्करी से बचाए गए बच्चों, बाल विवाह से प्रभावित बच्चों, दुर्व्यवहार का शिकार बच्चों तथा शिक्षा से वंचित बच्चों के अधिकारों पर जानकारी दी गई। अधिवक्ता गीता रानी ने उपस्थित ग्रामीणों और बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा उपायों के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इस शिविर में लगभग 40 ग्रामीणों ने भाग लेकर जानकारी प्राप्त कर लाभ उठाया।