
फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देश पर फरीदाबाद पुलिस अपराधियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने जुन्हैड़ा गांव में जानलेवा फायरिंग में शामिल दो और आरोपियों को दबोच लिया।
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता मनीष और उसका भाई श्रीकांत 3 अगस्त को जन्मदिन मनाने अटाली गांव में थे। इस दौरान पुराने झगड़े के चलते कुछ लड़के वहां पहुंचे और उनके साथ विवाद करने लगे। बाद में धमकी मिलने के बाद, आरोपी अपने साथियों के साथ जुन्हैड़ा पहुंचे और फायरिंग की।
पुलिस ने रिहान (19) वासी छांयसा और अजहरुद्दीन (25) वासी बल्लभगढ़ को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार कर चुके हैं। दोनों को न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इससे पहले भी मामले में दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।