
नई दिल्ली, 13 सितम्बर, 2025 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। सुबह से ही हजारों कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की गूँज के साथ उनके निवास पर पहुंचे, उन्हें बधाई दी और लंबी उम्र व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक और मिठाइयाँ खिलाईं और “देवेन्द्र यादव जिंदाबाद” के नारों से माहौल खुशनुमा हो गया। कई लोगों ने अपने साथ फोटो लगे केक और फूल-मालाएँ भी लाए। वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक, निगम पार्षद, जिला व ब्लॉक अध्यक्ष, और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शॉल, गुलदस्ते और प्रतीकात्मक पौधों के माध्यम से जन्मदिन की बधाई दी।
श्री देवेन्द्र यादव ने जन्मदिन पर पास के पार्क में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी साझा किया। उन्होंने कहा, “एक छोटा पौधा हमारे भविष्य के लिए बड़ी हरियाली ला सकता है। मैं सभी से अनुरोध करता हूँ कि अपने जीवन के खास अवसरों पर एक पौधा अवश्य लगाएँ।”
उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की इतनी बड़ी संख्या में उपस्थिति से संगठन सृजन अभियान की सफलता स्पष्ट हो गई है। राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली कांग्रेस ने ब्लॉक, मंडल और सेक्टर स्तर पर संगठन मजबूत कर लिया है, जिससे बूथ स्तर तक पार्टी का संदेश घर-घर पहुंचाने में मदद मिली है।
श्री यादव ने सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जन्मदिन पर मिले बधाई संदेशों ने उन्हें बहुत खुशी दी और संगठन की ताकत का परिचय दिया।