फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के दिशा-निर्देश में अपराध पर सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना NIT पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिस पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार, मृतक अरुण के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हुई है और उसकी गर्दन पर निशान पाए गए। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अरुण की पत्नी शिखा (काल्पनिक नाम) के एक व्यक्ति से अवैध संबंध थे। पति को जब इसकी जानकारी मिली, तो उसने इसका विरोध किया। इसी बात से नाराज होकर महिला ने अपने प्रेमी के साथ साजिश रची और जब परिवार बाहर गया था, तब प्रेमी को घर बुलाकर अरुण की गला घोंटकर हत्या कर दी गई।
पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

