फरीदाबाद: हरियाणा पुलिस की ‘सेफ सिटी’ पहल के तहत महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में, 21/22 अक्टूबर की रात को फरीदाबाद पुलिस की दुर्गा शक्ति-3 टीम ने गस्त के दौरान एक महिला को ओल्ड रेलवे स्टेशन के पास सुरक्षित पाया।
महिला ने बताया कि वह डबुआ, फरीदाबाद की रहने वाली है और घर जाने के लिए कोई साधन नहीं मिला। दुर्गा शक्ति टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को सरकारी वाहन से घर सुरक्षित पहुँचाया। महिला और उसके परिवार ने पुलिस टीम का दिल से धन्यवाद किया।
फरीदाबाद पुलिस ने सभी महिलाओं से अपील की है कि अगर रात्रि में कोई महिला अकेली और असुरक्षित महसूस करे और उसके पास परिवहन का साधन न हो, तो वह तुरंत कंट्रोल रूम: 9999150000 / 0129-2227200 या डायल 112 पर संपर्क करें। नजदीकी दुर्गा शक्ति, PCR या ERV टीम तुरंत पहुंचकर उन्हें सुरक्षित घर/गंतव्य तक पहुँचाएगी।

