
नई दिल्ली, 4 अक्टूबर 2025 – मंगोलपुरी के संजय गांधी अस्पताल में एक गंभीर प्रशासनिक चूक सामने आई है। प्रेम नगर के पंकज का शव गलती से नांगलोई के मृतक भारत भूषण के परिवार को दे दिया गया। इस लापरवाही के कारण पंकज के परिवार को केवल अस्थियां ही मिलीं और भारत भूषण के परिवार को दो लोगों का अंतिम संस्कार करना पड़ा।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि यह घटना अस्पताल प्रशासन और पुलिस की गंभीर नाकामी को दर्शाती है। उन्होंने दिल्ली सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय से जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को सीधे हस्तक्षेप कर दोषियों पर एफआईआर दर्ज कर, उन्हें जिम्मेदार ठहराना चाहिए।
डीसीपी रोहिणी मामले की जांच कर रही हैं, लेकिन कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अस्पताल और पुलिस की लापरवाही के कारण सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं को भी ठेस पहुँची है।