पलवल, हरियाणा दिवस 2025 को खास बनाने के लिए कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा द्वारा यवनिका ग्राउंड, सेक्टर-5 पंचकूला में 1 से 3 नवंबर तक हरियाणवी फोक सांग/रागनी और लोकनृत्य (समूह) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य हरियाणा की लोक परंपरा, संगीत, नृत्य और बोली-बानी की समृद्ध विरासत को नई पहचान देना है।
डीआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतिभागी अपनी प्रस्तुति पारंपरिक शैली में हरियाणवी भाषा की किसी भी बोली में देंगे।
🎶 फोक सॉन्ग/रागनी श्रेणी में नियम:
- एकल कलाकार अधिकतम 5 संगतकारों के साथ प्रस्तुति दे सकता है।
 - समय सीमा 4 से 6 मिनट तय की गई है।
 - केवल मूल लोक धुन में गाना अनिवार्य होगा।
 
💃 लोक नृत्य श्रेणी में नियम:
- एक टीम में अधिकतम 10 कलाकार और 5 संगतकार शामिल हो सकते हैं।
 - प्रस्तुति अवधि 6 से 8 मिनट होगी।
 - मूल्यांकन लय, अभिव्यक्ति, वेशभूषा और मौलिकता के आधार पर किया जाएगा।
 
डीआईपीआरओ ने बताया कि फिल्मी गानों या रिकॉर्डेड धुनों की अनुमति नहीं होगी। प्रतिभागियों को अपनी लाइव प्रस्तुति देनी होगी।
आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2025 तय की गई है।
🏆 पुरस्कार राशि:
- प्रथम पुरस्कार ₹1,00,000
 - द्वितीय पुरस्कार ₹75,000
 - तृतीय पुरस्कार ₹50,000
 
यह प्रतियोगिता कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर देगी और राज्य की लोक संस्कृति को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।

