फरीदाबाद : कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने किया शोक प्रकट कर ढाढस बढ़ाया

फरीदाबाद, 5 अक्टूबर। हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने हरियाणा प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व में अध्यक्ष रहे आरडी बंसल के लंबी बीमारी के बाद 81 वर्ष की आयु में निधन पर  आज मंगलवार उनके सेक्टर -19 स्थित निवास पर पहुंचकर शोक प्रकट किया।

कैबिनेट मंत्री ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देकर ढाढस बढाया। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय श्री आरडी बंसल के निधन से उन्हें काफी दुख हुआ है उन्होंने परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की है कि ऐसी महान आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान दे।

आपको बता दें कि स्वर्गीय श्री आरडी बंसल फरीदाबाद में भाजपा के बहुत ही पुराने और  वरिष्ठ नेता रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here