फरीदाबाद : भारत में दुनिया का सबसे सफल वैक्सीनेशन अभियान: केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर


फरीदाबाद 31 अक्टूबर। केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि कोविड-19 वैश्विक कोरोना महामारी की रोकथाम में सरकार की हिदायतों के साथ वैक्सीनेशन सबसे ज्यादा कारगर उपाय है। ऐसे में भारत जल्द से जल्द अपना अभियान पूरा कर लेना चाहता है।
 ऊर्जा एवं भारी उद्योग केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज भारत कॉलोनी में कोरोना वैक्सिनेश कैम्प के निरीक्षण के अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए यह बात कहे। उन्होंने कहा कि दुनिया में कोरोना महामारी की शुरुआत हुए दो साल पूरे होने वाले हैं। इस दौरान बहुत से लोगों को स्वास्थ के दृष्टिगत काफी नुकसान हुआ है। लेकिन भारत में वैक्सीनेशन अभियान तेज होने से लोगों को काफी राहत मिली है। भारत में राज्य व जिला स्तर पर भी तेज गति से वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। हाल ही में इस विषय पर एक अहम उपलब्धि भारत ने हासिल की है। जिसके अंतर्गत देश में अब तक 100 करोड़ से अधिक वैक्शीनेशन लगाए जा चुके हैं, अगला टारगेट जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत 16 जनवरी से हुई थी। ‘दुनिया का सबसे सफल वैक्सीनेशन अभियान तेजी से चल रहा है। भारत में कोविड-19 वैक्सीन की 100 करोड़ डोज पूरी हो चुकी हैं। 

 केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि 100 करोड़ वैक्सीन की डोज से आगे की दिशा में तेजी से बढ़ रहे हैं.”। भारत में राज्य व जिला स्तर पर भी तेज गति से वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। हालही में इस विषय पर एक अहम उपलब्धि भारत ने हासिल की है। जिसके अंतर्गत देश में अब तक 100 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं, अगला टारगेट जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने इस दौरान चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को वैक्सीनेशन ड्राइव तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना प्रबंधन के साथ वैक्सीनेशन में भी देश भर में हमे आगे रहना है । हमारा प्रयास रहेगा कि वैक्सीनेशन समयबद्ध रूप से हो ताकि हम लक्षित समूह को आसानी से कवर कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here