फरीदाबाद / जिले में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) पूरक परीक्षा तथा डी.एल.एड. प्रथम वर्ष (नियमित/रि-अपीयर) परीक्षा अक्टूबर 2020 के संबंध में सूचित किया जाता है।

फरीदाबाद, 26 अक्टूबर। जिले में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) पूरक परीक्षा तथा डी.एल.एड. प्रथम वर्ष (नियमित/रि-अपीयर) परीक्षा अक्टूबर 2020 के संबंध में सूचित किया जाता है। प्रशासनिक कारणों से इन परीक्षाओं के आयोजन में परिवर्तन किया गया है। उपायुक्त यशपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 3  नवंबर 2020 को होने वाली परीक्षाओं की तिथि में परिवर्तन किया गया है। जिसके अंतर्गत सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) पूरक परीक्षा अक्टूबर 2020 हिंदी विषय की परीक्षा दिनांक 3 नवंबर 2020 के स्थान पर 25 नवम्बर 2020 को आयोजित होगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि डी.एल.एड. प्रथम वर्ष (नियमित/रि-अपीयर) परीक्षा अक्टूबर 2020 डी.ई. 103 पीडियागोजी एक्रॉस दा करिकुलम, आईसीटी एंड एक्शन रिसर्च विषय की परीक्षा 3 नवंबर 2020 के स्थान पर अब 25 नवंबर 2020 को आयोजित होगी। जबकि शेष सभी विषयों की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित तिथि अनुसार ही संचालित कराई जाएंगी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here